Chambalkichugli.com

GWALIOR POLICE: ग्वालियर पुलिस की हाईटेक एंट्री; बॉडी वार्न कैमरे, शोल्डर ब्लिंकर से लैस पुलिस जवान करेंगे चेकिंग

GWALIOR POLICE

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर पुलिस अब बॉडी वॉर्न कैमरे से करेगी चेकिंग

  • शोल्डर ब्लिंकर लाइट से बढ़ेगी रात में सुरक्षा

  • सड़क सुरक्षा निधि से खरीदे गए आधुनिक उपकरण

  • भोपाल और इंदौर की तर्ज पर अपडेट हुई पुलिस

  • होली ड्यूटी पर हाईटेक गैजेट्स के साथ उतरे जवान

GWALIOR POLICE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में अब पुलिस चेकिंग पूरी तरह हाईटेक अंदाज में नजर आएगी। पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस जवान और अधिकारी बॉडी वॉर्न कैमरा, शोल्डर ब्लिंकर लाइट और अन्य आधुनिक गैजेट्स के साथ सड़कों पर तैनात होंगे। बता दें कि इसका उद्देश्य चेकिंग के दौरान अभद्रता जैसे आरोपों की सच्चाई सामने लाना और कार्यवाही को रिकॉर्डेड रखना है।

अब तक यह सुविधा केवल भोपाल और इंदौर में उपलब्ध थी, लेकिन अब ग्वालियर पुलिस भी उसी तर्ज पर अपडेट हो गई है।

उज्जैन महाकाल में भव्य होली 2026: हर्बल गुलाल, पंचामृत भस्मारती और चंद्र ग्रहण के बीच खुले पट, श्रद्धालुओं ने किया अनोखा अनुभव

पुलिस मुख्यालय से मिला बजट, कंट्रोल रूम में वितरण

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा निधि के अंतर्गत ग्वालियर जिले को बजट आवंटित किया गया है। सूत्रों कि मने तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में उपकरण खरीदे गए।

सोमवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में इन उपकरणों का अवलोकन और वितरण किया गया। इस दौरान एएसपी देहात जयराज कुबेर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अमेरिका-इजराइल का संयुक्त हमला, ईरान परमाणु विवाद में 742 मौतों के बाद सुरक्षा अलर्ट

ये उपकरण आए उपयोग में

यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाइट बेटन, रिकॉर्डिंग पीए सिस्टम और शोल्डर ब्लिंकर लाइट खरीदी गई हैं।

शोल्डर ब्लिंकर लाइट चार्जेबल है और इसमें टॉर्च की सुविधा भी है। इससे रात में ड्यूटी कर रहे जवानों की सुरक्षा बढ़ेगी और आमजन में भरोसा मजबूत होगा।

GWALIOR CYBER CRIMES: ग्वालियर में ‘RTO ई-चालान’ के नाम पर साइबर ठगी, युवक के खाते से 2.12 लाख पार

होली ड्यूटी पर उतरे हाईटेक जवान

होली के मद्देनजर सोमवार शाम को यातायात पुलिसकर्मियों को शोल्डर ब्लिंकर लाइट वितरित की गईं। उपकरणों से लैस जवान वीआईपी ड्यूटी, हाईवे चेकिंग और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।

खाड़ी युद्ध से प्रभावित भारत का चावल निर्यात, लाखों करोड़ रुपये का स्टॉक समंदर में…

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि रात में चेकिंग के दौरान पुलिस की सुरक्षा भी जरूरी है। आधुनिक उपकरण न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाएंगे, बल्कि कार्रवाई में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *