HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में अचानक बदला मौसम, हल्की बारिश से राहत
- अधिकतम तापमान गिरकर 36.2°C, न्यूनतम 21.1°C
- 4 अप्रैल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी
- गेहूं की फसल पर नमी और बारिश का असर
- 7 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना

GWALIOR RAIN ALERT : ग्वालियर। राज्य में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी और दिनभर बादलों की मौजूदगी ने गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि इस बदलाव ने आम लोगों को राहत दी है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
Piyush Mishra का चौंकाने वाला खुलासा! शराब की लत में मां को कहा भला-बुरा, लड़कियों को किए गंदे फोन
बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 4 अप्रैल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इसके साथ ही 7 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने के अनुमान भी जताये जा रहे हैं।
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स की लंबी छलांग, RR से छिना नंबर-1 का ताज
गेहूं की फसल पर असर
बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। लगातार नमी और बूंदाबांदी से बालियां भीग रही हैं, जिससे दाने काले पड़ रहे हैं और उनकी चमक फीकी पड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो फसल की गुणवत्ता और कीमत दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
Gold Jewellery: हॉलमार्किंग नियमों को सख्त करने की तैयारी… हर आईटम का होगा यूनिक नंबर!
ग्वालियर संभाग के प्रमुख जिलों का तापमान:
ग्वालियर: अधिकतम 36.2°C, न्यूनतम 21.1°C
शिवपुरी: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 20°C
दतिया: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 21°C
मोरैना: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 22°C
भिंड: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 23°C
LPG की किल्लत के बीच बढ़ी स्टोव की डिमांड… केरोसिन नहीं मिलने से मजदूर पलायन को मजबूर
एक दिन पहले तक गर्मी से बेहाल लोग
कुछ दिन पहले तक ग्वालियर में तेज धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। लोग घर से निकलते समय पूरी तरह ढककर निकल रहे थे और पेड़ों की छांव में राहत ढूंढते नजर आए। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने अब लोगों को कुछ राहत दी है।