HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर में टेंपो में व्यापारी की जेब कटी।
- ₹1.5 लाख नकदी चोरी, इलाज के पैसे गायब।
- स्टेशन से नदीगेट तक टेंपो में वारदात।
- पुलिस ने FIR दर्ज करने में 10 दिन लगाई।
- शहर में टेंपो और ई-रिक्शा में जेबकटी बढ़ रही।
GWALIOR TEMPO ROBBERY: ग्वालियर। शहर में जेबकटी की वारदातों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। 65 वर्षीय व्यापारी रामजीलाल गुप्ता, निवासी जीवाजीगंज, मुरैना, के साथ टेंपो में सफर के दौरान डेढ़ लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना 18 फरवरी दोपहर करीब 1:10 बजे की है, जब वे रेलवे स्टेशन के पास मुखर्जी पेट्रोल पंप से मुरार–बाड़ा रूट की 02 नंबर टेंपो में सवार हुए। नदीगेट के पास उतरने तक उनकी अंदरूनी जेब कट चुकी थी।
क्यों ड्रैगन फ्रूट बन रहा है हेल्थ प्रेमियों की पहली पसंद: जानें इसके सम्पूर्ण लाभ
इलाज के लिए लाए थे नकदी
रामजीलाल गुप्ता अपने दामाद राजेश गुप्ता (निवासी हजीरा) के ब्रेन हेमरेज के इलाज के लिए मुरैना से नकदी लेकर आए थे। दामाद को न्यू परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के अनुसार, टेंपो में ड्राइवर के पास आगे की सीट पर बैठे थे। स्टेशन से चलने के बाद एक युवक आकर बगल में बैठा और नदीगेट से पहले उतर गया। अस्पताल पहुंचकर जेब देखने पर कट लगा मिला और रकम गायब थी।
नई दिल्ली दौरे पर CM मोहन यादव, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात
दो थानों के बीच उलझी शिकायत
पीड़ित पहले पड़ाव थाना पहुंचे, जहां घटना इंदरगंज क्षेत्र की बताकर भेजा गया। इंदरगंज थाना ने इसे पड़ाव क्षेत्र का मामला बताया। करीब दस दिन तक शिकायत इधर-उधर होती रही। बाद में चेंबर ऑफ कॉमर्स के हस्तक्षेप पर 27 फरवरी की रात पड़ाव थाने में 90 हजार रुपये की चोरी का केस दर्ज किया गया।
शहर में बढ़ रहीं जेबकटी की घटनाएं
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले रूट पर टेंपो व ई-रिक्शा में जेबकटी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।