HIGHLIGHTS:
- होली से पहले ग्वालियर स्टेशन पर रिकॉर्ड भीड़
- AC और स्लीपर कोच भी ओवरक्राउडेड
- बस ऑपरेटर वसूल रहे 40-50 रुपये अतिरिक्त
- जनरल बोगियों में गेट पर लटककर सफर
- बाजारों में रंग-गुलाल और मिठाइयों की खरीदारी तेज

HOLI 2026: ग्वालियर। होली के त्योहार में अब सिर्फ एक दिन शेष है और घर लौटने की जल्दी में यात्रियों ने ग्वालियर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा कर दी है। हालात ऐसे हैं कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के AC और रिजर्वेशन कोच भी जनरल बोगी जैसे भरे नजर आ रहे हैं।
ट्रेनों में धक्का-मुक्की, गेट पर लटककर सफर
3 मार्च (मंगलवार) को होली मनाई जाएगी। रविवार और सोमवार को ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। जनरल बोगियों में यात्री गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। कई यात्री खड़े-खड़े यात्रा करने के लिए स्लीपर कोच में चढ़ गए, जिससे रिजर्व सीट वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ जवान दिनभर मशक्कत करते नजर आए।

बस स्टैंड पर भी अफरा-तफरी, मनमाना किराया
रेलवे स्टेशन जैसा ही हाल रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड का है। भिंड, मुरैना, डबरा, दतिया, झांसी और टीकमगढ़ रूट की बसों में सीट के लिए मारामारी मची है। बस ऑपरेटर 40 से 50 रुपये तक अधिक किराया वसूल रहे हैं। ज्यादा किराया देने के बावजूद यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
समावेशी विकास की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश: केंद्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार
बाजारों में भी दिखी रौनक
त्योहार के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में भी भीड़ बढ़ गई है। रंग-गुलाल, पिचकारियों और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सदर बाजार, मुरार और लश्कर की दानाओली में घेवर की दुकानें सजी हुई हैं।