HIGHLIGHTS:
- फरवरी में चार बार बदला एमपी का मौसम
- होली के आसपास आंधी-बारिश के आसार
- 2 मार्च से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
- कई शहरों में तापमान 34°C के पार
- ग्वालियर-चंबल में दिख सकता है सबसे ज्यादा असर

HOLI WEATHER IN MP: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में फरवरी के दौरान चार बार मौसम ने करवट ली और अब मार्च की शुरुआत में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर रूस और चीन ने संभाला मोर्चा, युद्धविराम की अपील
मौसम विभाग के अनुसार विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही होली के आसपास इस बदलाव का असर देखने को मिल सकता है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय
प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में फिलहाल दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक ट्रफ लाइन सक्रिय हैं। इसके चलते शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही।
भोपाल के बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में 153 अवैध निर्माण उजागर, सरकारी जमीनों पर भी कब्जे
हालांकि बादलों के बावजूद दिन के तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। जिसके चलते मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिल सकती है।
गर्मी का दौर भी शुरू
ओले और बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी ने भी तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 18 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान खरगोन में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।
करो या मरो का महामुकाबला! 13.1 ओवर में जीत नहीं तो खत्म होगा पाकिस्तान का सपना
मौसम विभाग ने लोगों को होली के दौरान मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और तेज हवाओं की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी है।