Chambalkichugli.com

Husband Murdered Wife: खाना परोसने पर हुआ विवाद, पति ने पीट-पीटकर पत्नी की लेली जान!

morena husband murdered wife

Husband Murdered Wife: मुरैना। शहर के दिमनी थाना क्षेत्र में खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद महिला की मौत का कारण बन गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया।

TMC सांसदों का NCPI में विलय: राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक या कानूनी जोखिम?

खाना परोसने से शुरू हुआ विवाद

पुलिस का कहना है कि दिमनी थाना क्षेत्र के सहरियन का पुरा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र जाटव सोमवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी निशा जाटव से खाना परोसने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि पत्नी ने उसके नशे में होने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

CM Mohan Yadav News: जगदीशपुर में जल्द होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट, CM मोहन यादव ने दिए तैयारियों के निर्देश

लोहे की सरिया से किया सिर पर वार

आरोप लगाया गया है कि धर्मेंद्र ने पहले पत्नी को लात-घूंसों और डंडे से पीटा। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने लोहे की सरिया से निशा के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से निशा की मौके पर ही मौत हो गई और उसको इसी हालत में चोकर पति भाग गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचता था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहते हैं।

GWALIOR RAPE-BLACKMAIL CASE: नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने थाने में खाया जहर

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार, महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में सिर की गंभीर चोट को मौत की वजह माना जा रहा है। फ़िलहाल आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News