HIGHLIGHTS:
- निजी होटल में हुआ भव्य होली मिलन समारोह
- राजस्थानी फाग गीतों पर महिलाओं ने किया पारंपरिक नृत्य
- राधा-कृष्ण स्वरूप में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति
- नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अर्चना जादोन का सम्मान
- ग्वालियर संभाग की पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

KARNI SENA HOLI MILAN SAMAROH: गुना। करणी सेना परिवार की क्षत्राणी महिला इकाई द्वारा एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग, जिला और नगर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं और राजस्थानी पारंपरिक फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया।
दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों की मनमोहक रासलीला रही। विभिन्न टीमों ने भी राजस्थानी गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, लोक देवता भीलट देव से समृद्धि की कामना
नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
इस अवसर पर संगठन की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अर्चना जादोन सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इजराइल अमेरिका और ईरान तनाव पर पीएम Narendra Modi का बड़ा बयान, बोले हालात बेहद चिंताजनक
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर संभाग अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह सिसोदिया और विशेष अतिथि संभाग प्रभारी नीतू सिंह पवार मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अंचाली राजपूत ने की।
समारोह में रंग, उमंग और पारंपरिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।