Chambalkichugli.com

KUNO CHEETAH MOVEMENT: खेतों के बीच आराम करता दिखा चीता KGP-1, वीडियो वायरल

KUNO CHEETAH MOVEMENT

Highlights

  • खेतों में आराम करता दिखा चीता KGP-1
  • तिघरा से घाटीगांव तक बदलता मूवमेंट
  • ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
  • वन विभाग की कड़ी निगरानी, ट्रैकिंग जारी
  • अब तक किसी पर हमला नहीं, फिर भी अलर्ट जारी

 

KUNO CHEETAH MOVEMENT: ग्वालियर। शहर में इन दिनों एक खास मेहमान ने हलचल मचा रखी है। कूनो नेशनल पार्क से निकला चर्चित चीता KGP-1 एक बार फिर घाटीगांव क्षेत्र में नजर आया है। इस बार उसे ऊआ खेड़ा गांव के खेतों में आराम करते देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’: सिगरेट फॉयल पर लिखा गया गीत जिसने नेहरू की आंखें भी नम कर दीं

तिघरा से घाटीगांव तक बदलता मूवमेंट

पिछले कुछ दिनों में चीते का मूवमेंट तेजी से बदलता रहा है। वह पहले तिघरा डैम के लखनपुरा जंगलों में घूमता रहा और अब घाटीगांव के खेतों तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, करीब 25 दिन पहले यह चीता कूनो से निकलकर आरोन और सिमरिया होते हुए ग्वालियर पहुंचा था। इससे पहले भी इसे राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य और आसपास के इलाकों में देखा जा चुका है।

AAP छोड़ BJP में शामिल हुए सांसद राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

ग्वालियर वन विभाग और कूनो की टीम इस चीते की लगातार निगरानी कर रही है। उसके गले में लगे ट्रैकिंग कॉलर के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लू और थकान से बचने के लिए आयुर्वेद ने सुझाया गर्मियों का सबसे बेहतर डाइट प्लान।

अब तक कोई हमला नहीं

अब तक राहत की बात यह है कि चीते ने किसी भी ग्रामीण या मवेशी पर हमला नहीं किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में पर्याप्त शिकार होने के कारण वह गांवों की ओर आक्रामक रुख नहीं कर रहा। फिर भी वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे अकेले खेतों या जंगलों में न जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News