HIGHLIGHTS:
- हत्या के प्रयास के मामले में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार
- प्रत्येक आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित
- 15 अप्रैल 2025 की रात हुआ था जानलेवा हमला
- करुआ मोड़ से घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
- मामले में अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी
MORENA CRIMES: मुरैना। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूराबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दस महीने से फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इन्हें करुआ मोड़ से घेराबंदी कर पकड़ा।
होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त
15 अप्रैल की घटना
मामला 15 अप्रैल 2025 का है। नूराबाद थाना क्षेत्र के चुरैला गांव में रात करीब 11 बजे जयवीर गुर्जर पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि भानू गुर्जर और उसके साथियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की तथा फायरिंग भी की। हमले में जयवीर गंभीर रूप से घायल हुआ था।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे।
सूचना पर हुई कार्रवाई
नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी को सूचना मिली कि आरोपी करुआ गांव मोड़ पर देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
TODAYS RASHIFAL: जानिए आज शनिवार का राशिफल
सभी आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में
गिरफ्तार आरोपियों में विशंभर सिंह, शैलेंद्र गुर्जर और हरिओन उर्फ छोटू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अब इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।