Chambalkichugli.com

MORENA FARMERS PROTEST: मुरैना में ग्रीन फील्ड हाईवे का विरोध तेज, चार गुना मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

FARMERS PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड हाईवे का विरोध
  • 30 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना जारी
  • किसानों की चार गुना मुआवजे की मांग
  • राजस्थान मॉडल का हवाला
  • उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

FARMERS PROTEST
FARMERS PROTEST

MORENA FARMERS PROTEST: मुरैना। जिले में आगरा से ग्वालियर तक बनने वाले ग्रीन फील्ड 6 लेन नेशनल हाईवे के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 30 अप्रैल से शुरू हुआ यह धरना अब बड़ा रूप ले चुका है। बता दें कि इस आंदोलन में अम्बाह, मुरैना और बानमौर तहसील के सैकड़ों किसान इसमें शामिल हो रहे हैं।

ईयरबड्स का नया दौर: अब सिर्फ म्यूजिक नहीं, हेल्थ, ट्रांसलेशन और AI असिस्टेंट सब कुछ एक साथ

चार गुना मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

धरने पर बैठे किसानों की मुख्य मांग है कि उन्हें भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि राजस्थान में इसी ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन पर चार गुना मुआवजा दिया गया है, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

परिवार में बढ़ी खुशी ,दूसरी बार पिता बने मुनव्वर फारुकी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भूमिहीन होने का डर

कई किसान ऐसे हैं जिनकी पूरी जमीन इस परियोजना में जा रही है। उनका कहना है कि जमीन ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। यदि उचित मुआवजा नहीं मिला, तो उनका जीवन संकट में आ जाएगा। इसी वजह से वे आंदोलन को खत्म करने के मूड में नहीं हैं।

AI का नया ट्रेंड: ब्रेकअप के बाद ‘डिजिटल एक्स’ बना रहे युवा, सुकून भी…खतरा भी

उग्र आंदोलन की चेतावनी

किसान नेता रामप्रकाश गुर्जर के मुताबिक, दिमनी क्षेत्र में जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है और केवल दो गुना मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र होगा और हाईवे निर्माण कार्य को भी रोका जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News