Chambalkichugli.com

MORENA FOOD SAFETY: होली से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई और मावा भट्ठियों पर की छापेमारी

MORENA FOOD DEPARTMENT

HIGHLIGHTS:

  • होली से पहले जिलेभर में छापामार कार्रवाई
  • मिठाई और मावा भट्ठियों से सैंपल संग्रह
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला से ग्रामीण क्षेत्रों में जांच
  • कई दुकानों से लड्डू, मावा, नमकीन और सोन पपड़ी के नमूने
  • अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 

MORENA FOOD DEPARTMENT
MORENA FOOD DEPARTMENT

MORENA FOOD SAFETY: मुरैना। होली के त्योहार से पहले मुरैना जिले में मिलावट पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जिलेभर में मिठाई की दुकानों और मावा भट्ठियों पर छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार को दो अलग-अलग टीमों ने मुरैना मुख्यालय और सबलगढ़ तहसील में जांच कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

Holi: होली पर दो बड़े राजयोग, ये चार राशि के जातक बनेंगे धनवान, जीवन में आएगी खुशहाली

कलेक्टर के निर्देश पर सघन अभियान

होली के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों से सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। ताकि किसी को भी होली का त्यौहार मनाने में किसी भी तरह की मुश्किलें न आए।

 

MORENA FOOD DEPARTMENT
MORENA FOOD DEPARTMENT

शहर में इन दुकानों से लिए सैंपल

मुरैना शहर में वेदराम नमकीन से मिक्स नमकीन, शिव मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, बेसन लड्डू और चूरमा लड्डू, जबकि बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा और सोन पपड़ी के सैंपल लिए गए। साथ ही टीम ने साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

MORENA CRIMES: करुआ मोड़ से दबोचे गए तीन इनामी आरोपी, 10 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा

सबलगढ़ में भी जांच

सबलगढ़ तहसील में चलित खाद्य प्रयोगशाला की मदद से दुकानों पर मौके पर जांच की गई। जिसके चलते जय भैरो बाबा स्वीट्स एंड स्नेक्स, जय बाबा मिष्ठान भंडार, केबी मिष्ठान भंडार और शिव मिष्ठान भंडार से लड्डू, मावा और अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए गए।

 

MORENA FOOD DEPARTMENT
MORENA FOOD DEPARTMENT

देहात क्षेत्रों में चलित प्रयोगशाला सक्रिय

सूचना के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में भी मोबाइल फूड लैब के माध्यम से जांच की जा रही है। साथ ही दुकानदारों को स्वच्छता और पर्सनल हाइजीन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *