HIGHLIGHTS:
- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
- 5 दिन से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी
- मंदिर के पास छिपे होने की मिली थी सूचना
- पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
- मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
MORENA MINOR GIRL RAPED: मुरैना। देवगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों आरोपी पिछले पांच दिनों से फरार थे। जिसके बाद सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके से भागने की तैयारी में हैं, तभी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छिनवरा हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
भोपाल में पानी को लेकर बड़ा दावा: RO की जरूरत नहीं, मेयर का बयान चर्चा में
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पूरे मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान भोलू और पिंटू के रूप में हुई है, जो ग्राम कलुआ पुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होते ही दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए थे, जिसके बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार मुखबिर से सूचना मिलने पर दोनों को गिरफतार कर लिया गया है।
IPL 2026 क्वालिफायर-1: धर्मशाला में आज RCB-GT की टक्कर, रोचक होने वाला है मुकाबला
भागने की फिराक में थे आरोपी
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इलाके से बाहर भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की ताकि आरोपी भाग न सकें। थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, देश के कई राज्यों में पानी-बिजली की किल्लत
मेडिकल के बाद कोर्ट में होगी पेशी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया है, मेडिकल के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।