HIGHLIGHTS:
-
ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द की शिकायत
-
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन
-
एसपी निवास पर तैनात थे एएसआई
-
58 वर्ष की आयु में हुआ निधन
-
पुलिस विभाग में शोक की लहर
MP ASI DIES ON DUTY: शिवपुरी। शहर में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। जहां पुलिस अधीक्षक निवास पर ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कल्याण सिंह रजक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बता दें कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
ईयरफोन की तेज आवाज छीन रही सुनने की ताकत वर्ल्ड हियरिंग डे पर एम्स की सख्त चेतावनी
बताया जा रहा है कि वे पटेल नगर क्षेत्र के निवासी थे और उनकी ड्यूटी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निवास पर लगी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह ड्यूटी के दौरान उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच राहत! यूएई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला स्वदेश लौटे
अचानक बिगड़ी तबीयत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ASI रजक को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही।
पुलिस विभाग में शोक की लहर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना कि माने तो वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी भी की गई। पुलिस का कहना है कि कल्याण सिंह रजक अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।