HIGHLIGHTS:
- BJP जिला कोषाध्यक्ष समेत 4 पर केस दर्ज
- पूर्व विधायक के ड्राइवर से मारपीट का आरोप
- एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला
- गाड़ी हटाने की बात पर हुआ विवाद
- CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू
MP BJP Leader Assault: मध्यप्रदेश। श्योपुर में भाजपा कोषाध्यक्ष सुमित सिंघल सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट और गली गलौच करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर इन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गया है। यह घटना शहर के सोना लॉज के सामने की बताई जा रही है, मामले को लेकर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर लिया मार्गदर्शन
BJP के पूर्व विधायक के ड्राइवर से मारपीट
पुलिस के अनुसार जयप्रकाश उर्फ जे.पी. आर्य ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई, जो गांधीनगर वार्ड क्रमांक 12 का निवासी है। बता दें कि जयप्रकाश भाजपा के पूर्व विधायक के ड्राइवर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वे सोना लॉज के सामने अपनी फोर व्हीलर गाड़ी बैक कर रहे थे।
तभी वहां सुमित सिंघल, राजू सिंघल और आशीष सिंघल अचानक अपनी कार लेकर आ गए और जयप्रकाश की गाड़ी के पीछे अपना वाहन खड़ा कर दिया। ड्राइवर ने जब गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपी आक्रोशित हो गए और उन्होंने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गयी।
IIM Mumbai Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी
जान मारने की भी दी धमकी
जयप्रकाश का कहना है कि जब वह जान बचने के लिए सोना लॉज की तरफ भागे तो वहां मौजूद अन्नू गुर्जर और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादी के अनुसार पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच एसआई कमलेंद्र सिंह कुशवाह को सौंप दी है।