Chambalkichugli.com

MP FARMERS PROTEST: किसान आंदोलन विवाद पर भड़के उमंग सिंगर बोले- कांग्रेस किसानो के लिए लाठी भी खाएगी और जेल भी जाएगी!

UMANG SINGAR

HIGHLIGHTS:

  • किसान आंदोलन और हाईवे जाम के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज
  • MSP और किसान मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • सिंघार बोले- “कांग्रेस किसानों के लिए जेल जाने को तैयार”
  • FIR के बाद प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल

 

UMANG SINGAR
UMANG SINGAR

MP FARMERS PROTEST: भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के किसान आंदोलन और हाईवे जाम के बाद सियासत गरमा गई है। प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि किसानों की मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की। इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है।

सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थीं मोना कपूर, श्रीदेवी-बोनी कपूर की जुदाई के बीच का दर्दनाक किस्सा आया सामने

उमंग सिंघार का सरकार पर सीधा हमला

मामला सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज से डर गई है। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है और MSP, फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली जैसे मुद्दों को उठाना अपराध नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस नेता किसानों के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं।

ऋषि कपूर की मौत के बाद गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं नीतू कपूर, शराब और नींद की दिक्कतों का किया खुलासा

कांग्रेस ने बताया किसानों की आवाज दबाने की कोशिश

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याओं को उठाने पर सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि किसानों को राहत देने के बजाय सरकार विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को प्रदेशभर में उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

MP: इंदौर में BJP नेता को थप्पड़ मारना महिला पुलिस अधिकारी को पड़ा महंगा, हंगामे के बाद 3 सस्पेंड

भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा जहां कानून व्यवस्था का हवाला देकर कार्रवाई को सही बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बता रही है। किसान आंदोलन और FIR को लेकर अब प्रदेश में राजनीतिक माहौल और गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News