Chambalkichugli.com

MP POLITICAL APPOINTMENTS: एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों की रफ्तार तेज, सत्येन्द्र भूषण सिंह बने लघु उद्योग निगम चेयरमेन

MP Political Appointments:

HIGHLIGHTS:

  • सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम की जिम्मेदारी
  • गुड्‌डी आदिवासी बनीं सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष
  • संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का प्रभार
  • कई निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां
  • गुड्‌डी पहली महिला, जिन्हें मिला मंत्री दर्जा

 

MP POLITICAL APPOINTMENTS: श्योपुर। मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि उनका कार्यकाल दो साल का होगा। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य निगम और प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां कर संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है।

Datia Halwai Customer Fight: हलवाई ने एडवांस लेने के बाद भी नहीं बनाया खाना, दतिया में हलवाई पर ग्राहक ने किया हमला

गुड्‌डी आदिवासी बनीं अध्यक्ष

श्योपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्‌डी आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। खास बात यह है कि अब तक घोषित नियुक्तियों में वे पहली महिला हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। साथ ही उन्हें मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।

बंगाल की खाड़ी में चीन का ‘जासूसी जहाज’! Shi Yan 6 की एंट्री से भारत की टेंशन बढ़ी

विभिन्न प्राधिकरणों में नेताओं की तैनाती

सरकार ने संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण, वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण और डॉ. राघवेंद्र शर्मा को मध्य प्रदेश योग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा विनोद गोटिया को तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण, कौशल शर्मा को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान और पंकज जोशी को खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कम खर्च, बड़ा असर,पचमढ़ी में सफाई की नई क्रांति: अब एक हाई-टेक गाड़ी करेगी 20 मजदूरों का काम

जल्द जारी होंगे आदेश

सरकार और बीजेपी संगठन की ओर से कई और नामों को मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में इनके औपचारिक नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल रहे प्रवीण शर्मा का नाम भी मध्य प्रदेश युवा आयोग के लिए लगभग तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News