Chambalkichugli.com

MP SUGAM PARIVAHAN YOJNA: गांव से शहर तक आसान सफर! MP में शुरू होगी ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’

Sugam Parivahan Seva Yojana

HIGHLIGHTS:

  • MP में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा योजना
  • पहले चरण में 5,206 बसें सड़कों पर उतरेंगी
  • 1,164 मार्गों पर दो साल में होगा संचालन
  • 7 बड़े क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से चलेगी योजना
  • सभी बसों की मॉनिटरिंग के लिए बनेगा इंटेलीजेंट सिस्टम

 

MP SUGAM PARIVAHAN YOJNA: भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही सार्वजनिक परिवहन का चेहरा बदलने वाला है। चूँकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’ शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेशभर में हजारों नई बसें चलाई जाएंगी, ताकि आम लोगों को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके। सरकार का दावा है कि यह योजना सिर्फ सफर आसान नहीं बनाएगी, बल्कि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार देगी।

विधायक अरुण भीमावद ने किया गौशाला का शिलान्यास, परिसर में बनेगा तालाब

पहले चरण में 5 हजार से ज्यादा बसें दौड़ेंगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के पहले चरण में कुल 5,206 बसें चलाई जाएंगी। साथ ही इन बसों का संचालन अगले दो वर्षों में 1,164 मार्गों पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने इसके लिए विभागीय अधिसूचना भी जारी कर दी है। खास बात यह है कि बसों को क्षेत्रीय मुख्यालयों से उपनगरीय और ग्रामीण इलाकों तक जोड़ा जाएगा, जिससे दूरदराज के लोगों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

माचलपुर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच, कई टीमों ने दिखाया दम

7 बड़े क्षेत्रों में चलेगी योजना

सूचना को मुताबिक यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी इसके लिए प्रदेश को 7 प्रमुख क्षेत्र इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा में बांटा गया है। सरकार का कहना है कि ग्रामीण नेटवर्क विस्तार और महिला सुरक्षा इस योजना की सबसे बड़ी प्राथमिकता होंगी। पहले चरण में इंदौर क्षेत्र में 608 बसें, उज्जैन में 371 और भोपाल क्षेत्र में 398 बसें चलाई जाएंगी। सभी बसों का रंग एक जैसा होगा, ताकि प्रदेशभर में एक समान परिवहन पहचान बनाई जा सके।

MP सरकार के नए ट्रांसफर नियम लागू, कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट

सिर्फ बसें नहीं, पूरा सिस्टम बदलेगा

सरकार इस योजना को हाईटेक बनाने की तैयारी कर रही है। बसों की निगरानी और संचालन के लिए इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे रूट, टाइमिंग और सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News