Chambalkichugli.com

MP Transfer Policy: प्रतिज्ञा शर्मा बनी अंबाह की एसडीएम, मुरैना की कमान रामनिवास सिकरवार के हाथों

Morena News

Highlights

  • रामनिवास सिकरवार बने मुरैना के नए SDM
  • प्रतिज्ञा शर्मा को मिली अंबाह की जिम्मेदारी
  • कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश
  • राजस्व अधिकारियों के प्रभार में बदलाव
  • प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की पहल

 

MP Transfer Policy: मुरैना। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

बदलाव के तहत अब रामनिवास सिकरवार मुरैना के नए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) होंगे, जबकि प्रतिज्ञा शर्मा को अंबाह एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NOTTO का बड़ा फैसला किडनी ट्रांसप्लांट अस्पतालों को वेबसाइट पर बताने होंगे सफलता दर और ग्राफ्ट फेलियर के आंकड़े

अधिकारीयों में हुआ फेर-बदल

जारी आदेश के अनुसार रामनिवास सिकरवार, जो अब तक अंबाह में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। उन्हें मुरैना एसडीएम के रूप में पदस्थ किया गया है। वे जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

वहीं प्रतिज्ञा शर्मा जो वर्तमान में कलेक्ट्रेट मुरैना में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रही थीं, अब अंबाह की नई एसडीएम होंगी। उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का दायित्व भी सौंपा गया है। अब वे अंबाह क्षेत्र की प्रशासनिक और राजस्व संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।

एमपी में मानसून की रफ्तार थमी, एंट्री के बाद ठहरा, 43 जिलों में आज बारिश की चेतावनी

बेहतर सेवाओं के लिए हुआ बदलाव

प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, प्रशासनिक समन्वय बढ़ाना और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों की नई तैनाती से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *