Chambalkichugli.com

MP WHEAT PROCUREMNET:103 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी, MP ने रचा नया इतिहास; CM बोले- किसानों की मेहनत रंग लाई

MP Wheat Procurement

HIGHLIGHTS:

  • CM मोहन यादव ने सावरकर जयंती पर किया नमन
  • सावरकर को बताया राष्ट्रभक्ति का प्रतीक
  • MP ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य किया पार
  • 13.36 लाख किसानों से खरीदा गेहूं
  • सरकार बोली- जो कहा, सो किया

 

MP WHEAT PROCUREMNET: भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों ने इस बार गेहूं उत्पादन और उपार्जन में नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। जिसको लेकर सरकार का कहना है कि इस बार तय लक्ष्य से भी ज्यादा खरीदी हुई है, इसे किसानों की मेहनत, बेहतर उत्पादन और मजबूत व्यवस्थाओं का परिणाम माना जा रहा है।

MP Wheat Procurement : मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से होगी खरीदी

किसानो में खुशी की लहर

प्रदेश के कई किसानों ने इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने की बात कही, समय पर खरीदी और भुगतान मिलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार का मानना है खरीदी केंद्रों पर किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की गई, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। जिसके चलते बड़ी संख्या में किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचकर फायदा उठाया।

MP सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला… गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की डेडलाइन बढ़ाई

मोहन सरकार किसानों के हित में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों का हित में है। साथ ही उन्होंने कहा कि मजबूत इरादों और सही नीतियों की वजह से मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य पार किया है। सरकार का कहना है कि किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं देना ही हमारी प्राथमिकता है।

Friday Release: 29 मई को एंटरटेनमेंट का महाधमाका, 14 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज; थिएटर्स में 9 और OTT पर 5 की एंट्री

खेती को और मजबूत बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि सरकार कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाने और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर है। साथ ही उन्होंने का कहा कि ये किसानों की महनत का नतीजा है जो प्रदेश आज गेहूं उपार्जन में नंबर वन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *