HIGHLIGHTS:
- हाईवे-719 को सिक्सलेन बनाने की मांग तेज
- 11 मार्च को मेहगांव में अर्धनग्न प्रदर्शन
- शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों की सर्वसम्मति से बैठक
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पहले ही हो चुकी मुलाकात
- टोल प्लाजा बंद करने और गौवंश सुरक्षा की मांग

NATIONAL HIGHWAY 719: ग्वालियर। भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 को सिक्सलेन में अपग्रेड करने की मांग को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बता दें कि समाजसेवियों और संत समाज के बाद अब पूर्व सैनिक संगठन भी आंदोलन की राह पर है। संगठन का कहना है कि लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, लोक देवता भीलट देव से समृद्धि की कामना
शहीद स्मारक पर हुई बैठक
शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आंदोलन को तेज किया जाएगा। साथ ही संगठन का आरोप है कि लंबे समय से ज्ञापन और चेतावनी देने के बावजूद केवल आश्वासन मिल रहे हैं।
11 मार्च को मेहगांव में प्रदर्शन
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार राकेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि 11 मार्च को मेहगांव क्षेत्र में हाईवे किनारे जिलेभर के पूर्व सैनिक एकत्रित होंगे और अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। साथ ही टोल प्लाजा बंद करने, गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग रखी जाएगी।
HOLI 2026: ग्वालियर में होली से पहले यात्रियों की भीड़: AC कोच भी जनरल जैसी भरी, महंगा हुआ सफर
केंद्रीय मंत्री से हो चुकी है मुलाकात
संत समाज द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की जा चुकी है। संगठन का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि टोल कंपनी के दबाव में आमजन की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। पूर्व सैनिक संगठन ने जिलेभर के सैनिकों से 11 मार्च को बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।