HIGHLIGHTS:
- पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 प्रति लीटर महंगा
- 10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम
- मई में अब तक करीब ₹5 प्रति लीटर बढ़ोतरी
- ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा
- युद्ध से पहले 70 डॉलर था कच्चे तेल का भाव
Petrol Diesel Price hike: नई दिल्ली। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, ऐसे में आज 23 मई को एक बाद फिर तेल कंपनियों ने इनके दाम बढ़ा दिए हैं। जिसके चलते फ़िलहाल दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर ₹92.49 पर पहुंच गए हैं।
Vastu Tips: शनिवार को नमक दान करना शुभ है या अशुभ? जानें नियम
इस महीने 5 रुपये महंगा हुआ ईंधन
इस महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते 15 मई को सबसे पहले 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 4 दिन पहले 19 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे प्रति लीटर का दूसरा इजाफा किया। यदि 23 मई 2026 को हुई तीसरी बढ़ोतरी को मिलाकर देखें तो मात्र 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल दोनों करीब 5 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं।
जाने आपके शहर का दाम
डीजल
दिल्ली – 92.49 रुपये
नोएडा – 92.84 रुपये
भोपाल – 111.71 रुपये
चंडीगढ़ – 86.49 रुपये
गुवाहाटी – 94.39 रुपये
जयपुर – 95.05 रुपये
पटना – 96.53 रुपये
लखनऊ – 92.64 रुपये
पोर्टब्लेयर – 82.22 रुपये
रांची – 97.66 रुपये
कोलकाता – 97.02 रुपये
चेन्नई – 96.98 रुपये
पेट्रोल
दिल्ली – 99.51 रुपये
नोए़़डा – 99.51 रुपये
भोपाल – 96.85 रुपये
चंडीगढ़- 98.95 रुपये
गुवाहाटी – 103.01 रुपये
जयपुर – 109.87 रुपये
पटना – 110.37 रुपये
लखनऊ – 99.28 रुपये
पोर्टब्लेयर – 92.16 रुपये
रांची – 102.60 रुपये
कोलकाता – 110.64 रुपये
चेन्नई – 105.31 रुपये
कच्चे तेल में तेज़ी से आ रहा उछाल
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियट (WTI) क्रूड 1.2% की तेजी के साथ 97.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। युद्ध से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी। लगातार बढ़ती क्रूड ऑयल की कीमतों का असर अब सीधे पेट्रोल और डीजल के दामों पर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ईंधन की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं।
23 मई 2026 का राशिफल: किस राशि का दिन रहेगा शानदार, जानें भविष्यफल
क्या आगे और महंगा होगा पेट्रोल
एक्सपर्ट्स की मने तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कीमतों में बदलाव पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की स्थिति पर निर्भर करेगा। मौजूदा हालात को देखते हुए राहत की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तेल कंपनियों को प्रति लीटर 9 से 12 रुपये तक का नुकसान हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए आगे भी कीमतें बढ़ सकती हैं।