नई दिल्ली । भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों के लिए 27 अप्रैल से सफर का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। अब दोनों शहरों के मेट्रो स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFC) लागू किया जाएगा, जिसके बाद टिकट लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और तेज हो जाएगी। यह कदम मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) की ओर से यात्रियों की सुविधा और आधुनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद यात्रियों को अब मैन्युअल टिकटिंग की झंझट से छुटकारा मिलेगा और पूरा फोकस ऑनलाइन और क्यूआर आधारित टिकटिंग पर रहेगा। यात्रियों को पेपर QR टिकट और मोबाइल QR टिकट दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

टिकट पर मिलेंगी खास छूट सुविधाएं
नई व्यवस्था में यात्रियों को कई तरह की छूट भी दी जाएगी, जिससे नियमित यात्रियों और समूह में सफर करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।
राउंड ट्रिप (आवागमन) टिकट पर 5 प्रतिशत छूट दी जाएगी
ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी
यह सुविधा 8 से 40 यात्रियों के समूह के लिए लागू होगी

MP Metro ऐप से होगा पूरा डिजिटल सफर
यात्रियों की सुविधा के लिए MPMRCL ने अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप “MP Metro” भी लॉन्च किया है, जिसके जरिए टिकट बुकिंग और वॉलेट रिचार्ज किया जा सकेगा। इस ऐप पर QR टिकट आसानी से उपलब्ध होंगे और डिजिटल पेमेंट से समय की बचत होगी।
वॉलेट रिचार्ज पर भी अलग-अलग स्लैब में छूट दी जाएगी:
200 से 499 रुपए पर 8% छूट
500 से 999 रुपए पर 10% छूट
1000 से 1499 रुपए पर 12% छूट
1500 से 2000 रुपए पर 15% छूट
टिकटिंग के नए विकल्प
नई व्यवस्था में यात्रियों को कई विकल्प मिलेंगे:
पेपर QR टिकट: टिकट काउंटर या ग्राहक सेवा केंद्र से नकद या UPI द्वारा
मोबाइल QR टिकट: MP Metro ऐप के जरिए डिजिटल भुगतान से
वॉलेट नियम और शर्तें
MPMRCL ने साफ किया है कि मेट्रो वॉलेट में जमा राशि केवल टिकट खरीद के लिए ही उपयोग की जा सकेगी और इसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
डिजिटल मेट्रो की ओर कदम
भोपाल और इंदौर में यह बदलाव मेट्रो यात्रा को तेज, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि टिकटिंग सिस्टम भी अधिक सुविधाजनक और स्मार्ट हो जाएगा।