Chambalkichugli.com

SAGAR CRIME NEWS : घर में घुसकर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में धारदार हथियार से किया था वार

 

SAGAR CRIME NEWS : नई दिल्ली। सागर के विनायका थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उपजेल बंडा भेज दिया गया।

 दरवाजा तोड़कर घुसे, धारदार हथियार से हमला
पीड़ित बाबू लोधी ने शिकायत में बताया कि 25 फरवरी की रात वह अपने घर पर थे, तभी बाहर से गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। कुछ ही देर में आरोपी आनंद लोधी, देव सिंह लोधी और धरम लोधी ने दरवाजे पर लात मारकर उसे खोल दिया और जबरन घर में घुस गए।
आरोप है कि उन्होंने बाबू लोधी को पकड़कर जमीन पर गिराया और देव सिंह ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके पैर में चोट आई।

बचाने आए भतीजे से भी मारपीट
घटना के दौरान जब भतीजा जस्सू बीच-बचाव करने आया, तो अन्य आरोपी—हाकम लोधी, मुकुंदी लोधी और पहाड़ सिंह लोधी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जस्सू के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।

 पुलिस ने दबिश देकर पकड़े आरोपी
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को आरोपियों की लोकेशन गांव के पास मिली, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल
गिरफ्तार आरोपियों आनंद उर्फ अनंत लोधी, हाकम लोधी, धर्मराज लोधी, मुकुंदी लोधी, पहाड़ सिंह लोधी और देवी सिंह लोधी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को उपजेल बंडा भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News