Chambalkichugli.com

SHIVPURI CRIMES : बच्चों के शोर पर भड़का विवाद, तलवार लेकर पहुंचे परिजन; शिवपुरी में 4 पर FIR

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS:

  • बच्चों के खेलने के शोर से शुरू हुआ विवाद
  • तलवार लहराने और धमकी देने का आरोप
  • घटना का वीडियो सामने आया
  • चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
  • पुलिस ने जांच शुरू की
GWALIOR NEWS
GWALIOR NEWS

SHIVPURI CRIMES: ग्वालियर। शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में बच्चों के खेलने के दौरान हुए शोर को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी गाली-गलौज और हथियार लहराने तक पहुंच गई।

पूरे शरीर के लिए योग का वरदान: सर्वांगपुष्टि आसन के फायदे और अभ्यास

तलवार लहराने का आरोप, जान से मारने की धमकी

पीड़ित वाहिद पुत्र नजीर खान (38) के अनुसार 24 फरवरी की शाम उसके बच्चे घर के सामने खेल रहे थे। पड़ोसी मुबारिक खान ने शोर पर आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर मुबारिक ने कथित रूप से गाली-गलौज की और कुछ देर बाद तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया। उसके साथ सामिर, जलील और खलील बान भी विवाद में शामिल हो गए।

GWALIOR NEWS
GWALIOR NEWS

SHIVPURI LOVERS SUICIDE: जमानत के 14 दिन बाद मौत: युवक और नाबालिग के शव पेड़ से लटके मिले

बीच-बचाव के बाद भी दी धमकी

घटना के दौरान निसार और मोहिन खान ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हथियार के साथ विवाद होता दिखाई दे रहा है।

पूरे शरीर के लिए योग का वरदान: सर्वांगपुष्टि आसन के फायदे और अभ्यास

पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *