Chambalkichugli.com

SHIVPURI LOVERS SUICIDE: जमानत के 14 दिन बाद मौत: युवक और नाबालिग के शव पेड़ से लटके मिले

GWALIOR LOVERS SUICDE

HIGHLIGHTS:

  • नीम के पेड़ से लटके मिले युवक और नाबालिग के शव
  • युवक हाल ही में पॉक्सो केस में जमानत पर छूटा था
  • दोनों एक दिन पहले घर से लापता हुए थे
  • घटनास्थल के पास युवती के रिश्तेदारों का गांव
  • सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी
LOVERS SUICIDE
LOVERS SUICIDE

SHIVPURI LOVERS SUICIDE: ग्वालियर। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुड़ा रोड स्थित एक खेत में नीम के पेड़ से युवक और नाबालिग युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। बता दें कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

राजधानी में दो सगी बहनें नौकरी का झांसा देकर कर रही थीं धर्मांतरण और देह व्यापार

पहचान हुई, दोनों के बीच थे प्रेम संबंध

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान मदनपुर निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है, जबकि युवती 17 वर्ष की नाबालिग बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने के आसार भी जताये जा रहे है।

पूरे शरीर के लिए योग का वरदान: सर्वांगपुष्टि आसन के फायदे और अभ्यास

पॉक्सो केस में जेल जा चुका था युवक

अक्टूबर 2025 में युवक नाबालिग को अपने साथ ले गया था। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर बदरवास थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। 8 नवंबर को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया। युवती के बयान के बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। उसे जेल भेजा गया था और 11 फरवरी को जमानत मिली थी।

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया आयुष्मान भारत योजना का दायरा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य कवच

एक दिन पहले दोनों हुए थे लापता

24 फरवरी को दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। घटनास्थल के पास युवती के नाना-नानी का गांव बताया जा रहा है। युवती के गले में मंगलसूत्र भी मिला है।

2026-27: 4.42 लाख से अधिक किसानों ने गेहूँ उपार्जन के लिए कराया पंजीयन, 7 मार्च तक जारी रहेगा अवसर

आत्महत्या या साजिश? जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *