Chambalkichugli.com

STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना में 10वीं की छात्रा की परीक्षा के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका

10TH STUDENT DEATH

HIGHLIGHTS:

  • बानमौर के पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज परीक्षा केंद्र की घटना
  • 10वीं बोर्ड की गणित परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा
  • ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में मौत की पुष्टि
  • अतिकुपोषण और एनीमिया के चलते हार्ट अटैक की आशंका
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा
10TH STUDENT DEATH
10TH STUDENT DEATH

STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एमपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक मौत का मामला सामने आया है। बानमौर स्थित पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 10वीं की छात्रा वर्षा कुशवाह गणित का पेपर दे रही थी, तभी वह परीक्षा कक्ष में बेहोश होकर गिर पड़ी। बता दें कि स्कूल स्टाफ ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई, VSR के चार विमानों पर अनिश्चितकालीन रोक

इसके बाद परिजन छात्रा को ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

March Bank Holiday: मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका

मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने ग्वालियर के डॉक्टरों से चर्चा की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा अतिकुपोषण और गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी। संभव है कि इसी कारण उसे हार्ट अटैक आया हो। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

GWALIOR AAJEEVIKA MART OPENING: ग्वालियर में आज से ‘आजीविका मार्ट’ की शुरुआत, सीएम मोहन यादव करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

चाचा बोले—घर से जाते वक्त बिल्कुल ठीक थी

वर्षा के चाचा अवधेश कुशवाह ने बताया कि उनके छोटे भाई अजय कुशवाह वर्षा और उसके भाई को परीक्षा दिलाने केंद्र पर लेकर गए थे। अंदर जाते समय वर्षा पूरी तरह स्वस्थ थी। कुछ देर बाद परीक्षा केंद्र के कर्मचारी ने अजय को बुलाकर बताया कि वर्षा की तबीयत बिगड़ गई है। अंदर पहुंचने पर शिक्षक उसके हाथ-पैर मल रहे थे। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *