Chambalkichugli.com

Temple Idol Vandalism: महामाई मंदिर की मूर्ति तोड़ने पर भड़के लोग, आरोपी को बिजली के पोल से बंधा

Temple Idol Vandalism

HIGHLIGHTS:

  • अशोकनगर के गांव में देवी प्रतिमा खंडित
  • निर्माणाधीन मंदिर में युवक ने पत्थर मारकर तोड़ी मूर्ति
  • ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पोल से बांधा
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया
  • घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल

 

ASHOKNAGAR TEMPLE VANDALISM CASE
ASHOKNAGAR TEMPLE VANDALISM CASE

Temple Idol Vandalism: मध्य प्रदेश। अशोकनगर जिले के घाट बमुरिया गांव में शुक्रवार को धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई। निर्माणाधीन महामाई मंदिर परिसर में रखी माता महाकाली की प्रतिमा को एक युवक ने पत्थर मारकर खंडित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मंदिर परिसर में काम कर रहे लोगों ने जब प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

Gwalior Law Student Kidnap: वायरल वीडियो की मुस्कान के पीछे छिपा डर? लॉ छात्रा केस में कोर्ट बयान से बड़ा खुलासा

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पोल से बांधा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंच गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने युवक को गांव से बाहर भागते हुए नेशनल हाईवे पर पकड़ लिया। इसके बाद उसे गांव वापस लाकर बिजली के पोल से बांध दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। आरोपी की पहचान भीमराज अहिरवार के रूप में हुई है।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, इस्लामाबाद में नई बातचीत की तैयारी; न्यूक्लियर प्रोग्राम और होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा विवाद

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में लिया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

CSK में कैसे हुई अश्विन की एंट्री? पूर्व स्पिनर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

आस्था का केंद्र है महामाई मंदिर

ग्रामीणों का कहना है कि महामाई मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर निर्माण कार्य के चलते प्रतिमाओं को अस्थायी स्थान पर रखा गया था। ऐसे में प्रतिमा खंडित होने की घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News