HIGHLIGHTS:
- तिघरा डैम में दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी
- दो दिन पहले घर से घूमने निकले थे दोनों युवक
- डैम किनारे बाइक और कपड़े मिलने के बाद बढ़ा शक
- पुलिस और गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
Tigra Dam Accident : ग्वालियर। घर से घूमने निकले दो दोस्तों का तीरघा डैम में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही दोनों घूमने का कहकर निकले थे और घर वापस ही नहीं लौटे। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर जनकगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शव डैम के ओवरफ्लो क्षेत्र से बरामद किए गए।
संतों संग दिखे विधायक-पूर्व विधायक, जैन समाज के स्वागत कार्यक्रम में भारी भीड़
दोनों एक दम घनिष्ट मित्र थे
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहित रजक और 24 वर्षीय अभिषेक सागर के रूप में हुई है। दोनों लाल कुआं का पूरा कला, सैयद तारागंज क्षेत्र के रहने वाले थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक दोनों काफी घनिष्ठ मित्र थे और अक्सर साथ रहते थे। रविवार शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार की चिंता बढ़ गई।
मुरैना में भीषण गर्मी का कहर: 45 डिग्री तापमान में ट्रांसफार्मर में लगी आग, धूल डालकर बुझाई गई लपटें
डैम के पास मिली बाइक और कपड़े
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि डैम के पास एक बाइक और कपड़े पड़े हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां खड़ी होंडा शाइन बाइक अभिषेक सागर की निकली, बाइक और कपड़े देखकर पुलिस को हादसे की आशंका हुई। हालांकि अंधेरा होने के कारण रविवार रात सर्चिंग रोकनी पड़ी। सोमवार दोपहर दोबारा अभियान चलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद दोनों शव पानी से बाहर निकाले गए।
घर की वायरिंग में आग का खतरा क्यों बढ़ता है? जानिए बड़ी टेक्निकल गलतियां जो बनती हैं वजह
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन तिघरा डैम पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक घूमने की बात कहकर निकले थे। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।