Chambalkichugli.com

दिल्ली बनाम पंजाब की टक्कर: प्वाइंट्स टेबल पर असर डाल सकता है आज का मैच


नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले जाने वाले डबल हेडर के पहले मुकाबले में Delhi Capitals का सामना Punjab Kings से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है, खासकर दिल्ली के लिए, जो इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।

पॉइंट्स टेबल में किसकी स्थिति बेहतर?
मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले गए 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इसी के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ फिलहाल छठे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां मुकाबला पूरी तरह बराबरी का है। दिल्ली और पंजाब के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इससे साफ है कि दोनों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहता है। हालांकि इस सीजन के प्रदर्शन को देखें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। टीम के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जीत की लय में हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला वापसी का मौका है और टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

किस टीम का पलड़ा भारी?
दोनों टीमों के स्क्वॉड पर नजर डालें तो पंजाब के पास श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हैं, जबकि दिल्ली की टीम में अक्षर पटेल, केएल राहुल, डेविड मिलर और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। आज का मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। एक तरफ पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में मजबूती से वापसी करना चाहेगी। अब देखना होगा कि मैदान पर किस टीम का प्रदर्शन बेहतर रहता है और जीत किसके खाते में जाती है।

Delhi Capitals का स्क्वॉड
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी।

Punjab Kings का स्क्वॉड
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News