Chambalkichugli.com

Twitter update: X का बड़ा अपडेट! अब एक क्लिक में मिलेंगी पुरानी पोस्ट, वीडियो और आर्टिकल्स, Elon Musk ने लॉन्च किया History फीचर

Twitter update: नई दिल्ली। एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X लगातार यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स ला रही है। अब कंपनी ने एक नया और बेहद उपयोगी “History Feature” लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स पहले देखे गए पोस्ट, वीडियो और आर्टिकल्स को आसानी से दोबारा खोज सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो बाद में देखने या पढ़ने के लिए कंटेंट सेव करना भूल जाते थे।

कंपनी के अनुसार नया History फीचर फिलहाल iOS यानी iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी पुरानी ऑनलाइन एक्टिविटी को व्यवस्थित तरीके से ट्रैक कर पाएंगे। एक्स  ने इस फीचर को चार अलग-अलग सेक्शन में बांटा है  बुकमार्क, लाइक, वीडियो और लेख।
बुकमार्क और लाइक्स सेक्शन में वे पोस्ट दिखाई देंगी जिन्हें यूजर्स ने सेव या लाइक किया होगा, जबकि वीडियो और आर्टिकल सेक्शन में वह कंटेंट ऑटोमैटिकली दिखेगा जिसे यूजर पहले प्लेटफॉर्म पर देख चुका होगा। इससे किसी पुराने वीडियो, वायरल पोस्ट या जरूरी आर्टिकल को दोबारा

ढूंढना बेहद आसान हो जाएगा।

अब तक एक्स पर पुरानी पोस्ट या वीडियो दोबारा खोजना यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था। कई बार लोग कोई जरूरी जानकारी या पसंदीदा वीडियो फिर से देखना चाहते थे, लेकिन उसे ढूंढना मुश्किल हो जाता था। नए History फीचर के आने के बाद यह दिक्कत काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने बताया कि यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बाद में कंटेंट दोबारा पढ़ना या देखना पसंद करते हैं। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स का प्लेटफॉर्म पर बिताया जाने वाला समय भी बढ़ेगा और कंटेंट एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट बनेगा।

कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखा है।एक्स  के मुताबिक हिस्ट्री सेक्शन पूरी तरह प्राइवेट रहेगा और इसमें दिखाई देने वाली एक्टिविटी केवल संबंधित यूजर को ही नजर आएगी। कोई दूसरा व्यक्ति आपकी हिस्ट्री नहीं देख पाएगा।

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अपडेट सिर्फ एक साधारण हिस्ट्री फीचर नहीं है, बल्कि X के बदलते विजन का हिस्सा है। कंपनी अब खुद को सिर्फ माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि वीडियो, लंबे आर्टिकल्स और क्रिएटर कंटेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है। यही वजह है कि नए फीचर को X के बड़े कंटेंट इकोसिस्टम की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *