Chambalkichugli.com

Zero-Tolerance Policy: सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त, CM की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर!

Madhya Pradesh News

Zero-Tolerance Policy: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब पूरे पदेश में साफ नजर आने लगा है। सरकार ने आबकारी नियमों के उल्लंघन और कथित अनियमितताओं के मामलों में बड़ा कदम उठाते हुए सोम डिस्टिलरीज समूह को झटका दिया है।

वर्ष 2026-27 के लिए समूह द्वारा किए गए विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन राज्य सरकार द्वारा निरस्त कर दिए गए हैं।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार: उज्जैन में बन रहे 4 नए सबस्टेशन, 750 मेगावाट बिजली आपूर्ति का लक्ष्य

हाईकोर्ट के निर्देशों पर हुआ परिक्षण

आबकारी विभाग का कहना है कि यह फैसला उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद किए गए विस्तृत परीक्षण के आधार पर लिया गया है। विभाग ने संबंधित दस्तावेजों, जांच रिपोर्टों और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की है।

अधिकारीयों का कहना है कि निर्णय लेने से पहले सभी तथ्यों की मुख्य रूप से परखा गया, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी मानकों के अनुरूप रहे।

दिल्ली में बड़ा खुलासा बच्चे खरीद-बिक्री रैकेट का पर्दाफाश, 5 नवजात बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े तार

रिकार्ड्स में सामने आए गंभीर आरोप

सरकारी रिकॉर्ड में समूह से जुड़े कुछ मामलों में अवैध शराब परिवहन, फर्जी परमिट के उपयोग और आबकारी नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए थे। इन मामलों में राजस्व हानि से जुड़े आरोप भी शामिल बताए गए हैं।

NEET-UG री-एग्जाम के लिए NTA का सख्त एक्शन प्लान, बायोमेट्रिक जांच, ड्रेस कोड और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

उपलब्ध दस्तावेजों पर लिए गया फैसला

विभाग का कहना है कि लाइसेंस नवीनीकरण पर फैसला उपलब्ध दस्तावेजों और जांच के आधार पर लिया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि अवैध गतिविधियों, राजस्व चोरी और कानून के उल्लंघन के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

राज्य सरकार का कहना है कि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उसकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News