‘जेलर 2’ से फिर गरजेगा बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत की मेगा एंट्री करोड़ों की कमाई का खोल सकती है रास्ता!

नई दिल्ली । Rajinikanth Jailer 2 Release Date: मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और लंबे समय से रिलीज का वेट कर रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये फिल्म बड़े पर्दे पर कब आएगी? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म अगस्त में आ सकती है, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब मेकर्स ने सितंबर की एक खास तारीख को फाइनल किया है, जिसके पीछे मेकर्स की बड़ी रणनीति माना जा रहा है. मेकर्स का मानना है कि सिंतबर में फिल्म को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल पाएगा. ‘जेलर’ के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और रजनीकांत के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था. यही वजह है कि दूसरे पार्ट का इंतजार भी जबरदस्त तरीके से हो रहा है. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक रजनीकांत ने अप्रैल में ही अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी. अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है. मेकर्स चाहते हैं कि रिलीज से पहले फिल्म का हर हिस्सा बड़े लेवल पर तैयार हो. क्यों चुनी गई सितंबर की तारीख?रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स काफी समय से सही रिलीज डेट की तलाश में थे. पहले 4 सितंबर पर भी विचार किया गया था, लेकिन बाद में 11 सितंबर को फाइनल किया गया. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गणेश चतुर्थी का त्योहार माना जा रहा है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, जिससे फिल्म को लंबा वीकेंड मिलने वाला है. छुट्टियों के दौरान ज्यादा लोग सिनेमाघरों का रुख करते हैं और यही वजह है कि मेकर्स इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं. खास बात ये है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी इस त्योहार का बड़ा असर रहता है. पैन इंडिया लेवल पर होगी बड़ी रिलीजफिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को ऐसी डेट मिले जो पैन इंडिया रिलीज के हिसाब से मजबूत साबित हो. रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि हिंदी बेल्ट में भी उतना ही है. ऐसे में मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला तो ये साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो सकती है. पहले पार्ट की सक्सेस ने भी दूसरे भाग के लिए उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं. स्टारकास्ट को लेकर भी बढ़ा उत्साह‘जेलर 2’ को लेकर एक और बड़ी चर्चा इसकी स्टारकास्ट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कमल हासन, शिव राजकुमार, मोहनलाल और नंदमुरी बालाकृष्ण जैसे बड़े सितारों की झलक देखने को मिल सकती है. वहीं, मिथुन चक्रवर्ती के कैमियो की भी चर्चा हो रही है. कुछ समय पहले शाहरुख खान के कैमियो को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. हालांकि, बाद में कहा गया कि ये खबर सही नहीं थी. बावजूद इसके फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ. इतने बड़े कलाकारों के नाम जुड़ने से फिल्म का स्केल और भी विशाल नजर आ रहा है. म्यूजिक और एक्शन पर रहेगा खास फोकसफिल्म में एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक सुनने को मिलेगा. पहले पार्ट में भी उनके गानों और बैकग्राउंड स्कोर को खूब पसंद किया गया था. इस बार भी मेकर्स फिल्म को हाई एनर्जी म्यूजिक और दमदार एक्शन के साथ पेश करना चाहते हैं. रजनीकांत फिर से ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के किरदार में नजर आएंगे. इस किरदार को दर्शकों ने पहले पार्ट में काफी पसंद किया था. सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं. यही वजह है कि रिलीज से कई महीने पहले ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्मट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘जेलर 2’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज हमेशा अलग लेवल पर देखने को मिलता है. ऊपर से त्योहारों का समय फिल्म के लिए और फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर फिल्म की कहानी और एक्शन दर्शकों को पसंद आया तो ये कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मेकर्स को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. फिलहाल फैंस अब 11 सितंबर 2026 का इंतजार कर रहे हैं, जब रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज में दिखाई देंगे.
अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बिग बी ने ब्लॉग और ट्वीट से बताया अपना हाल

नई दिल्ली(New Delhi)। बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan को लेकर मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहें फैल गईं कि उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उनके बेटे Abhishek Bachchan अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहेंमंगलवार शाम से ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें 16 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ यूट्यूब वीडियो और अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में भी इसी तरह के दावे किए गए, जिससे फैंस के बीच चिंता फैल गई। बिग बी का जवाबइन अफवाहों के बीच देर रात Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग और ट्वीट के जरिए अपनी सेहत का संकेत दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि वे ठीक हैं और सभी खबरें केवल अफवाह हैं। उनके ब्लॉग पोस्ट से यह भी साफ हुआ कि वे अपनी दिनचर्या और लेखन में सक्रिय हैं। रूटीन चेकअप की बात सामने आईसूत्रों के अनुसार, अमिताभ बच्चन अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए गए थे और जांच के बाद घर लौट आए। उनकी तबीयत को लेकर किसी तरह की गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं बिग बी83 वर्षीय Amitabh Bachchan लगातार सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। वे अक्सर अपनी कविताएं, विचार और जीवन से जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्मों Vettaiyan और Kalki 2898 AD में नजर आए थे। इसके अलावा वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में भी व्यस्त रहे हैं।फिलहाल साफ है कि अमिताभ बच्चन स्वस्थ हैं और उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह गलत साबित हुई हैं।
PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार के फेसबुक-इंस्टा अकाउंट सस्पेंड, जानिए क्या दिया जवाब?

ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने को लेकर चर्चा में आईं नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने दावा किया है कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। हेले का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह इससे परेशान नहीं हैं। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता के लिए चुकाई गई “छोटी कीमत” बताया है। हेले लेंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने अकाउंट सस्पेंड होने का नोटिस भी साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट भी बंद कर दिया गया है। हेले ने मेटा को टैग करते हुए लिखा कि वह ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अकाउंट बंद होने के कारण फिलहाल ऐसा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा चालू हो जाएंगे। दरअसल, पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान हेले लेंग अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। ओस्लो में भारत और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब नरेंद्र मोदी बाहर निकल रहे थे, तभी हेले ने जोर से सवाल पूछा कि वह प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद हेले ने भारत में प्रेस स्वतंत्रता को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में नॉर्वे पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है। उनका कहना था कि भारत में मीडिया के सवालों का जवाब देने की स्थिति बेहतर नहीं है। हेले लेंग ओस्लो के अखबार ‘Dagsavisen’ में कार्यरत हैं और पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जैसे बड़े इवेंट भी कवर कर चुकी हैं। पीएम मोदी से सवाल पूछने और उसके बाद सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के चलते वह इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
मुल्लिवैक्काल पोस्ट पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: Vijay के बयान से गरमाई राजनीति, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

नई दिल्ली(New Delhi)। तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री Vijay द्वारा मुल्लिवैक्काल स्मृति दिवस को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवाद तेज हो गया है। इस मुद्दे ने अब राज्य की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस का रूप ले लिया है। मुल्लिवैक्काल पोस्ट से शुरू हुआ विवादयह विवाद 18 मई को तब शुरू हुआ जब 2009 के मुल्लिवैक्काल घटनाक्रम की याद में सीएम विजय ने एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने श्रीलंकाई तमिल समुदाय के अधिकारों और पीड़ितों को याद करते हुए एकजुटता की बात कही। इसी पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग व्याख्याएं सामने आने लगीं। भाजपा का कांग्रेस पर हमलाभाजपा नेता Amit Malviya ने इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पोस्ट लिट्टे प्रमुख Velupillai Prabhakaran को अप्रत्यक्ष श्रद्धांजलि जैसा है, जिनकी संगठन पर पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की हत्या का आरोप है। भाजपा ने कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और इसे गंभीर राजनीतिक मुद्दा बताया। टीवीके की सफाईविवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने बयान जारी कर सफाई दी। पार्टी ने कहा कि सीएम के संदेश का उद्देश्य किसी भी संगठन या नेता को समर्थन देना नहीं था, बल्कि 2009 में मारे गए हजारों निर्दोष तमिल नागरिकों को श्रद्धांजलि देना था। टीवीके ने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्ट में कहीं भी प्रभाकरण का नाम नहीं लिया गया था। मुल्लिवैक्काल स्मृति दिवस का संदर्भटीवीके के अनुसार, 18 मई को दुनियाभर में बसे श्रीलंकाई तमिल समुदाय द्वारा ‘मुल्लिवैक्काल स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें युद्ध में मारे गए आम नागरिकों को याद किया जाता है। पार्टी ने कहा कि यह संदेश केवल उन्हीं पीड़ितों की स्मृति में था। राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ाइस पूरे मामले ने तमिलनाडु की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और टीवीके के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है और आगे इसके और तूल पकड़ने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में भीषण लू का कहर: पारा 45°C के पार, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और तपती लू की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात ऐसे बन गए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रतलाम, खंडवा, खरगोन और आसपास के इलाकों में गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब लू के थपेड़े शरीर को झुलसा देने वाले हो जाते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भीषण लू 20 मई तक जारी रह सकती है। इसके बाद ही मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्मी का असर सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग दिन के सबसे गर्म समय यानी 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे धूप में अनावश्यक यात्रा से बचें और हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें। साथ ही, सिर को ढककर बाहर निकलने और छायादार स्थानों में रहने की सलाह दी गई है। गांवों और कस्बों में स्थिति और अधिक कठिन हो गई है, जहां बिजली कटौती और पानी की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। किसान वर्ग भी इस गर्मी से प्रभावित हो रहा है, क्योंकि खेतों में काम करना दिन के समय लगभग असंभव हो गया है। कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में गर्मी का यह दौर लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आने वाले दिनों में सतर्क रहने की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। फिलहाल लोगों को राहत का इंतजार है, लेकिन आसमान से बरसती आग अभी थमती नजर नहीं आ रही है।
बंगाल में TMC पर बड़ा एक्शन: ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से मचा हड़कंप, कई नेता जांच के घेरे में

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा बवाल मचा हुआ है। राज्य में चल रही कार्रवाई के तहत तृणमूल कांग्रेस (Mamata Banerjee) की पार्टी All India Trinamool Congress के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार, हिंसा और अवैध गतिविधियों के गंभीर आरोपों के चलते लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। हाई-प्रोफाइल नेताओं पर कार्रवाईइस कार्रवाई के तहत पूर्व राज्य मंत्री और TMC नेता Sujit Bose को नगरपालिका भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, संदेशखाली विवाद से जुड़े नेता Sheikh Shahjahan भी गंभीर आरोपों के चलते जांच के दायरे में हैं। पंचायत और स्थानीय स्तर पर भी शिकंजासिर्फ बड़े नेताओं तक ही नहीं, बल्कि पंचायत और जिला स्तर पर भी कार्रवाई तेज है। कई पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय पदाधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं। कई मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई हैं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। हिंसा और रंगदारी के आरोपकुछ नेताओं पर राजनीतिक विरोधियों पर हमले, धमकी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इन मामलों की जांच राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है। फरार और जांच के घेरे में नेताइस कार्रवाई के बीच कुछ नेता या तो फरार बताए जा रहे हैं या फिर पूछताछ के लिए तलाश में हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और कई जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जनता का विरोध और तनावराज्य के कई इलाकों में गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है, जिससे जमीनी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। फिलहाल यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव और सत्ता-संघर्ष की ओर इशारा कर रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर और राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।
MP में भीषण गर्मी का कहर, नौगांव में पारा 47 डिग्री पहुंचा, 4 दिन लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश में सूरज आग बरसा रहा है और दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। मंगलवार को छतरपुर जिले के नौगांव में सीजन का सबसे अधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 47 डिग्री के आंकड़े तक पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राज्य के 22 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। नौगांव और खजुराहो के बाद दतिया तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 45.6 डिग्री, दमोह में 45.5 डिग्री, शाजापुर, टीकमगढ़, गुना और सागर में 45.2 डिग्री, सतना में 45.1 डिग्री तथा मुरैना, शहडोल, रायसेन, रीवा और श्योपुर में 45 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मंडला में 44.6 डिग्री, उमरिया में 44.5 डिग्री, खरगोन में 44.4 डिग्री, रतलाम में 44.2 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े। ग्वालियर में इस सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री पहुंचा। भोपाल में 44.2 डिग्री, इंदौर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। एयरपोर्ट ऑब्जर्वेटरी में तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि अरेरा हिल्स स्थित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। नए भोपाल में सीजन की पहली लू भी चली और रात का तापमान पहली बार 30 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में तीखी गर्मी बनी रहेगी। पूरे राज्य में लू का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार को सतना और टीकमगढ़ में तेज गर्मी के बीच दो लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत हीट स्ट्रोक यानी लू लगने से हुई। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, रायसेन और रतलाम जिलों में तेज लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, मंडला, शहडोल और मैहर में लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राजगढ़, रायसेन, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में वॉर्म नाइट की चेतावनी जारी की गई है, यानी रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी और अनूपपुर में भी गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गर्मी और लू का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
वेब सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे राजकुमार हिरानी के बेटे वीर, साइबर क्राइम पर है आधारित

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी, जिन्होंने ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं, अब अपने बेटे वीर हिरानी को इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खबरों के मुताबिक वीर जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वीर हिरानी का डेब्यू वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से होगा। यह सीरीज साइबर क्राइम पर आधारित ड्रामा बताई जा रही है। हाल ही में इसके पोस्टर लॉन्च के साथ प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की गई। सीरीज में वीर के साथ विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट सिर्फ वीर के लिए ही खास नहीं है, बल्कि राजकुमार हिरानी का भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। सीरीज में अरशद वारसी पुराने विचारों वाले पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगे, जबकि वीर एक युवा और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे, जो साइबर तकनीक की मदद से केस सुलझाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वीर हिरानी की उम्र 28 साल है। भले ही वह बॉलीवुड में नया चेहरा हों, लेकिन थिएटर की दुनिया में उनकी अच्छी पहचान बन चुकी है। वीर लंबे समय से आर्ट और थिएटर से जुड़े रहे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार वीर हिरानी की उम्र 28 साल है। भले ही वह बॉलीवुड में नया चेहरा हों, लेकिन थिएटर की दुनिया में उनकी अच्छी पहचान बन चुकी है। वीर लंबे समय से आर्ट और थिएटर से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की है। यह वही संस्थान है, जहां से ऑस्कर विजेता एंथनी हॉपकिन्स, मार्वल यूनिवर्स के ‘लोकी’ फेम टॉम हिडलस्टन, फीबी वॉलर-ब्रिज और दिवंगत अभिनेता एलन रिकमैन जैसे कलाकार भी प्रशिक्षण ले चुके हैं। यही वजह है कि वीर का इन अंतरराष्ट्रीय सितारों से खास कनेक्शन बताया जा रहा है। वीर ने किशोरावस्था से ही शॉर्ट फिल्में बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने ‘रिटर्न गिफ्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म का प्रीमियर हैदराबाद में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण में किया गया था। थिएटर में भी वीर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने ‘लेटर्स ऑफ सुरेश’ नाम के नाटक से स्टेज डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन मशहूर थिएटर डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान ने किया था। इस नाटक में वीर ने करीब 35 मिनट लंबा मोनोलॉग दिया था, जिसे थिएटर की दुनिया में बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था। अब तक वीर हिरानी लाइमलाइट से दूर रहे हैं, लेकिन स्टार किड होने के कारण फैंस के बीच उन्हें लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या वह अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बना पाते हैं या नहीं।
पाकिस्तान में ऊर्जा संकट का अलर्ट, तेल आपूर्ति बाधित होने पर रिफाइनरी बंद की चेतावनी

नई दिल्ली । पाकिस्तान में संभावित बड़े ऊर्जा संकट के संकेत सामने आए हैं। देश की प्रमुख तेल रिफाइनिंग कंपनी अटॉक रिफाइनरी लिमिटेड (ARL) ने पाकिस्तान सरकार और ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) को पत्र लिखकर गंभीर स्थिति की चेतावनी दी है। कंपनी ने अपने पत्र में कहा है कि सड़क प्रतिबंधों और सुरक्षा कारणों से कच्चे तेल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो रिफाइनरी का संचालन बंद करना पड़ सकता है, जिससे देश में ईंधन आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है। चिट्ठी के अनुसार, रावलपिंडी और आसपास के क्षेत्रों में लागू यातायात नियंत्रण और सड़क बंदी के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही बाधित हुई है। बड़ी संख्या में टैंकर शहर की सीमाओं में फंसे हुए हैं, जिससे रिफाइनरी तक कच्चे तेल की आपूर्ति में लगभग 35 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने सरकार से तेल टैंकरों को तत्काल यातायात प्रतिबंधों से छूट देने की मांग की है, ताकि कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मुख्य कच्चा तेल प्रसंस्करण इकाई को बंद करना पड़ सकता है। इसका असर पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की आपूर्ति पर पड़ेगा, जिससे हवाई अड्डों, रक्षा प्रतिष्ठानों और बिजली उत्पादन इकाइयों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, यह पत्र पिछले महीने लिखा गया था, लेकिन रावलपिंडी क्षेत्र में हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। विदेश नीति विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक अस्थिरता और ऊर्जा निर्भरता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। उनका मानना है कि यदि रिफाइनिंग और ईंधन आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है, तो इसका सीधा असर परिवहन, बिजली उत्पादन और सैन्य लॉजिस्टिक्स पर पड़ सकता है।
सलमान खान की कथित टिप्पणी पर विवाद, इंटरनेट पर तेज हुई बहस

नई दिल्ली । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान पपराजी उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए अस्पताल परिसर तक पहुंच गए और जोर-जोर से आवाजें लगाने लगे। स्थिति तब बिगड़ गई जब अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर भी फोटोग्राफर्स लगातार शोर करते रहे। इस पर सलमान खान ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी और उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने इशारों में पूछा कि अगर किसी का अपना परिजन अस्पताल में होता तो क्या वे ऐसा व्यवहार करते। सोशल मीडिया पर सलमान का तीखा पोस्टघटना के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर चार पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इन पोस्ट्स में उन्होंने मीडिया और पपराजी के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि वे हमेशा मीडिया के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अगर कोई उनके दुख को कमाई का जरिया बनाएगा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक पोस्ट में उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार पर वे “कड़ा जवाब” देंगे। “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला”अपने पोस्ट्स में सलमान खान ने साफ कहा कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी लिखा कि वे किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ खड़े रहेंगे, चाहे परिणाम कुछ भी हों। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई-कुछ लोग उनके समर्थन में आए तो कुछ ने उनके लहजे की आलोचना की। फैंस और सोशल मीडिया की मिली-जुली प्रतिक्रियाघटना के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए। एक तरफ लोग सलमान के समर्थन में बोले कि अस्पताल जैसी जगह पर पपराजी को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके बयान को ज्यादा सख्त बताया। हालांकि, ज्यादातर फैंस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी स्थिति और भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आने वाली फिल्मों में व्यस्त सलमाविवाद के बीच सलमान खान अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। वे एक बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, साथ ही कई प्रोजेक्ट्स जैसे देशभक्ति फिल्म और बड़े स्टार्स के साथ संभावित सहयोग में भी नजर आएंगे। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सेलिब्रिटी और मीडिया के बीच सीमा रेखा कितनी संवेदनशील होती है। अस्पताल जैसे स्थानों पर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की अपेक्षा और बढ़ जाती है, और यही इस पूरे विवाद का केंद्र बन गया।