HIGHLIGHTS:
- अधिकतम तापमान 31°C, सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा
- अगले तीन दिन में 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना
- सुबह 85% आर्द्रता, दिन में शुष्क मौसम
- ट्रफ लाइन और निम्न दबाव क्षेत्र का असर
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने धूप से बचने की दी सलाह

GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर। शहर में गर्मी ने अब साफ तौर पर दस्तक दे दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर और तेज महसूस होगा।
STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना में 10वीं की छात्रा की परीक्षा के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका
सुबह हल्की ठंडक, दोपहर में तेज धूप
बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले दिन की तुलना में खास बदलाव नहीं रहा। सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रही, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ ही धूप तीखी हो गई। दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, खासकर बाजार और खुले इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिला।
आर्द्रता में उतार-चढ़ाव
शहर में आर्द्रता के स्तर में भी बदलाव दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 85 प्रतिशत रही, जो सामान्य से करीब 15 प्रतिशत अधिक थी। शाम होते-होते यह घटकर 44 प्रतिशत रह गई, जो सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा है। सुबह हल्की नमी का एहसास हुआ, जबकि दिन में मौसम शुष्क बना रहा।
GWALIOR WEATHER REPORT: ग्वालियर में गर्मी की एंट्री: दिन के साथ तपी राते, पारा 31 डिग्री के करीब
मौसम प्रणाली का प्रभाव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का असर तापमान पर पड़ रहा है। इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक सक्रिय ट्रफ लाइन भी गर्मी बढ़ाने में सहायक है। 27 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन ग्वालियर अंचल में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।
T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक
वर्तमान तापमान (Major Cities – Madhya Pradesh)
ग्वालियर: लगभग 23°C वर्तमान तापमान, दिन में 30–32°C तक पहुँचने का पूर्वानुमान है।
भोपाल: लगभग 26°C वर्तमान तापमान, दिन में 31–32°C तक गरम रहने का अनुमान।
इंदौर: लगभग 28°C वर्तमान तापमान, दोपहर में लगभग 32°C तक तापमान बढ़ेगा।
जबलपुर: लगभग 27°C वर्तमान तापमान, दिन में 31–32°C तक पहुँचने का अनुमान।
इन आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर समेत बाकी महानगरों में भी धूप के समय तापमान 30 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर महसूस होगा।