HIGHLIGHTS:
- मुरैना में समय रहते रुका बाल विवाह
- बारात पहुंचने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
- दस्तावेज जांच में उम्र 18 से कम पाई गई
- बारात बिना दुल्हन के लौटी
- दोबारा शादी की कोशिश पर सख्त चेतावनी
MORENA CHILD MARRIAGE : ग्वालियर। मुरैना के उत्तम पुरा इलाके में प्रशासन ने समय रहते एक बाल विवाह रुकवा दिया। बता दें कि गोटे नगर स्थित गोविंद वाटिका मैरिज गार्डन में बारात पहुंच चुकी थी और मेहमानों का खाना चल रहा था। इसी दौरान महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शादी की प्रक्रिया को रोक दिया।
अशोकनगर में 30 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, बड़ा हादसा टला
दस्तावेज जांच में खुला राज, उम्र निकली 18 से कम
सूचना मिलने पर टीम ने दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि अगर टीम आधा घंटा और देर से पहुंचती, तो शादी संपन्न हो जाती।
बारात लौटी बैरंग, परिवारों में मायूसी
प्रशासन की कार्रवाई के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दूल्हे के पिता ने कहा कि उन्हें लड़की की उम्र की जानकारी नहीं थी और इस घटना से उन्हें सामाजिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि “हम दुल्हन लेने आए थे, लेकिन अब बिना दुल्हन के लौटना पड़ रहा है।
रतलाम में DJ विवाद बना खून-खराबा, युवक की चाकू से हत्या
परिजनों ने मानी बात, 18 के बाद होगी शादी
दुल्हन के पिता ने प्रशासन की कार्रवाई को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी बेटी अभी 18 साल की नहीं हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब बेटी के बालिग होने के बाद ही शादी का मुहूर्त निकाला जाएगा।
प्रशासन की सख्त चेतावनी, दोबारा कोशिश पर कार्रवाई
महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर दोबारा नाबालिग की शादी की कोशिश की गई, तो बाल विवाह कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पंचनामा बनाकर लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।