HIGHLIGHTS:
• माधव चौक पर झंडा हटाने से विवाद
• वायरल वीडियो के बाद बढ़ा आक्रोश
• हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
• प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम
• आज आरती और वंदे मातरम का ऐलान

SHIVPURI FLAG CONTROVERSY: शिवपुरी। शहर के माधव चौक पर केसरिया झंडा हटाए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। मंगलवार दोपहर नगरपालिका की क्रेन से झंडा हटाने की घटना का वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
Skin Care Tips: Aloe Vera की इस खास ट्रिक से पाएं ग्लोइंग और क्लियर स्किन
अंबेडकर जयंती से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, पहले माधव चौक पर केसरिया झंडा लगा हुआ था, जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हटाकर नीला झंडा लगाया गया। विरोध के बाद केसरिया झंडा फिर से फहराया गया था, लेकिन मंगलवार को दोबारा इसे हटाने से विवाद और गहरा गया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद यह कार्रवाई हुई।
दौलत की दौड़ में अडानी आगे: अंबानी को पीछे छोड़ बढ़ा वैश्विक रुतबा
संगठनों का विरोध, प्रशासन पर सवाल
घटना के बाद सकल हिंदू समाज और अन्य संगठनों के सदस्य हाथों में केसरिया झंडा लेकर माधव चौक पहुंचे और विरोध जताया। करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि केसरिया ध्वज धार्मिक आस्था का प्रतीक है और इसे हटाना गलत है।
24 घंटे का अल्टीमेटम
हिंदू संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए 24 घंटे के भीतर झंडा पुनः फहराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
आज आरती और वंदे मातरम का ऐलान
संगठनों ने बुधवार शाम को माधव चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आरती और वंदे मातरम करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।