HIGHLIGHTS:
• दतिया में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान अव्यवस्था
• 90 शिक्षक बिना कूलर-पंखे परेशान
• बिजली फॉल्ट से लगातार बाधा
• तकनीशियन बुलाने के बावजूद समस्या कायम
• पहले से तैयारी न होने पर नाराजगी

CM RISE SCHOOL: दतिया। जिले के बड़ौनी कस्बे स्थित सीएम राइज सांदीपनी स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के पहले ही दिन बड़ी अव्यवस्था सामने आई। बता दें कि 21 से 24 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में करीब 90 शिक्षक शामिल हुए थे, लेकिन अचानक बिजली गुल होने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। गर्मी और उमस के बीच शिक्षक बिना पंखे और कूलर के घंटों परेशान होते रहे।
फैंस के लिए खुशखबरी: ‘Awarapan 2’ की रिलीज डेट तय, Emraan Hashmi और Disha Patani साथ आएंगे नजर
बिजली फॉल्ट से बार-बार बाधा
प्रशिक्षण कक्षों में जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू करने की कोशिश की गई, दूसरे कमरों में फॉल्ट आने लगा। तकनीकी खराबी के कारण पूरे दिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। वैकल्पिक व्यवस्था भी समय पर नहीं की गई, जिससे शिक्षकों को उसी असुविधाजनक हालात में प्रशिक्षण लेना पड़ा।
US–Iran तनाव फिर गहराया: सीजफायर एक्सटेंशन पर तेहरान ने खड़े किए सवाल, बातचीत पर संकट
तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद
अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तहसील कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तकनीशियन को बुलाया गया। लेकिन फॉल्ट का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कर्मचारी हेमंत चतुर्वेदी के अनुसार, समस्या को ठीक करने का प्रयास लगातार जारी रहा, लेकिन सुधार में समय लगा।
Gold & Petrol-Diesel Price Today: तेल के दाम स्थिर, सोने में उतार-चढ़ाव; जानें आपके शहर का ताजा रेट
पहले से तैयारी पर उठे सवाल
शिक्षकों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण से पहले अगर व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाती, तो यह स्थिति नहीं बनती। साथ ही उनका कहना है कि गर्मी के बीच इस तरह की लापरवाही ने पूरे आयोजन की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।