HIGHLIGHTS:
- भिंड की शास्त्री कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में आग
- रात 2 बजे हुआ जोरदार धमाका
- घरों के इनवर्टर और कांच क्षतिग्रस्त
- स्थानीय लोगों ने खुद बुझाई आग
- बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Bhind Transformer Fire: भिंड। शहर की शास्त्री कॉलोनी (ब्लॉक-ए) में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। बताया गया कि शाम से ही ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा था, जो बाद में आग में बदल गया।
हिंदी सिनेमा की पहली प्लेबैक आवाज शमशाद बेगम: एक अनोखा और प्रेरणादायक सफर…
आग की लपटें घरों तक पहुंचीं
धमाके के बाद आग की लपटें और चिंगारियां आसपास के घरों तक पहुंच गईं। रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी रविंद्र श्रीवास्तव के घर में लगा इनवर्टर जलकर राख हो गया, जबकि अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ। पड़ोसी राजेंद्र शर्मा के घर की खिड़कियों के कांच टूट गए, जिससे भारी नुकसान हुआ।
3 MONTH’S GIRL RAPED: तीन महीने की बच्ची से दुष्कर्म, ताऊ को ‘आखिरी सांस तक’ उम्रकैद!
इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रहवासियों ने खुद ही प्रयास कर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि अगर समय रहते स्थिति नियंत्रित नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
चोट से उबरकर मिचेल स्टार्क की धमाकेदार वापसी तय, दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा बड़ा फायदा
बिजली विभाग की लापरवाही पर गुस्सा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन रात में कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही को लेकर रहवासियों में भारी नाराजगी है।
DNA टेस्ट में पिता नहीं निकले तो नहीं देना होगा गुजारा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान
प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस हादसे में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर क्षति का आकलन कर रहे हैं।