Chambalkichugli.com

Scindias Development Pledge: CM राइज स्कूल का उद्धाटन, शिवपुरी में केंद्रीय मदनतरि बोले- न रुकूंगा, न झुकूंगा!

Jyotiraditya Scindia

HIGHLIGHTS:

  • शिवपुरी में सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन
  • सिंधिया ने विकास के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
  • 40 करोड़ की सड़कों सहित कई परियोजनाओं की सौगात
  • मेडिकल और जिला अस्पताल में बेड बढ़ाने की घोषणा
  • कार्यक्रम में बैनर की गलती, मौके पर सुधार

 

Scindias Development Pledge
Scindias Development Pledge

Scindias Development Pledge:  ग्वालियर। शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के पास सांदीपनी सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। बता दें के इस मौके पर उन्होंने शिक्षा को भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यह स्कूल बच्चों के सपनों को नई उड़ान देगा। उन्होंने इसे ‘आशाओं का संगम’ बताया।

राज्यसभा का समीकरण बदला, राघव चड्ढा के फैसले से NDA बहुमत के और करीब पहुंचा..

मंत्री बोले- न रुकूंगा, न झुकूंगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने शिवपुरी के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे जिले के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और किसी भी चुनौती के सामने न रुकेंगे, न झुकेंगे। उनके इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह भर दिया।

MORENA BUS ACCIDENT: सड़क पार कर रही महिला को बस ने रौंदा, 30 फीट तक घसीटा शव

शिवपुरी की विरासत का जिक्र

सिंधिया ने अपने संबोधन में बताया कि उनके पूर्वज माधव महाराज ने शिवपुरी को भगवान शिव के नाम पर ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि यह शहर ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है और अब इसे विकास के नए आयाम देने का समय है।

GWALIOR CRIMES: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाया फर्जी अश्लील वीडियो, छात्रा को किया ब्लैकमेल

विकास परियोजनाओं की बारिश

इस दौरान सिंधिया ने वार्ड 1 से 39 तक लगभग 40 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। साथ ही 5 करोड़ के वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, 1 करोड़ के बस स्टैंड विकास और 2.75 करोड़ के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की सौगात भी दी।

MIDDLE EAST WAR: ट्रंप के डिनर हमले को लेकर नया खुलासा, हमलावर ने गोलीबारी से पहले परिवार को भेजा था मैसेज

स्वास्थ्य और सौंदर्यीकरण पर फोकस

सिंधिया ने मेडिकल कॉलेज की क्षमता 400 से बढ़ाकर 600 बेड करने और जिला अस्पताल को भी 600 बेड का बनाने की घोषणा की। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये लाने की भी बात कही, जो निजी कंपनी के माध्यम से जुटाए जाएंगे।

CM MOHAN VISIT: ग्वालियर में 4 मई को होगा ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, CM रहेंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में छोटी चूक

कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे बैनर में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का फोटो नहीं होने की चूक सामने आई। हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही इसे सुधारते हुए उनका फोटो बैनर पर जोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *