Chambalkichugli.com

MORENA BUS ACCIDENT: सड़क पार कर रही महिला को बस ने रौंदा, 30 फीट तक घसीटा शव

morena accident

HIGHLIGHTS:

  • तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला
  • 30 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत
  • चालक मौके से फरार, बस जब्त
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर
  • पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

MORENA BUS ACCIDENT: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला बस के टायर में फंस गई।

लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चालक ने बस रोकने के बजाय वाहन को आगे बढ़ाते हुए महिला को करीब 30 फीट तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

GWALIOR CRIMES: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाया फर्जी अश्लील वीडियो, छात्रा को किया ब्लैकमेल

टायर में फंसी रही महिला

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बस के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान बरी पुरा निवासी कमला बघेल (40) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

RINKU SINGH STATEMENT: मेरा नाम रिंकू ही रहने दो… प्लेयर ऑफ द मैच बने रिंकू सिंह का दिल जीतने वाला बयान वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर

घटना की प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे दोनों सड़क पार कर रही थीं तभी अचानक तेज रफ्तार बस आई और कमला को टक्कर मार दी। लोगों ने जोर-जोर से चिल्लाकर चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बस नहीं रोकी और महिला को घसीटता चला गया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।

IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ की फिफ्टी के बावजूद उनके नाम बना ये बुरा रिकॉर्ड, जानिए कैसे ?

चालक फरार, बस जब्त

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *