HIGHLIGHTS:
- ग्वालियर SAF सेकेंड बटालियन में घटना
- सुबह 5 बजे ड्यूटी के दौरान हुई मौत
- परिवार से वीडियो कॉल पर थे कॉन्स्टेबल
- साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया
- पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
Gwalior Cop Shoots Self: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के SAF सेकेंड बटालियन परिसर में तैनात कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। उस समय वे गेट पर ड्यूटी कर रहे थे और अचानक घायल अवस्था में पाए गए, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
वीडियो कॉल के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, घटना से ठीक पहले कॉन्स्टेबल अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास तैनात साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां कुलदीप अनुरागी गंभीर रूप से घायल पड़े थे और पास में उनकी सर्विस गन भी मिली।
MP: उज्जैन के इस गांव में दुल्हे ने पेश की मिसाल…. 50 लाख का दहेज लौटाया
अस्पताल में तोड़ा दम
घायल अवस्था में मिले कॉन्स्टेबल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। कुलदीप अनुरागी छतरपुर जिले के नौगांव के रहने वाले थे और उनकी ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक तय थी।
गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक: झटपट गुलकंद ठंडाई बनाना सीखें
जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना ड्यूटी के दौरान सुरक्षा और मानसिक स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर भी सवाल खड़े कर रही है।