HIGHLIGHTS:
- 1020 नवआरक्षकों में से 25 कर रहे वॉल पेंटिंग
- 350 से ज्यादा दीवारों को बनाया जा रहा कैनवास
- अब तक 50+ दीवारों पर पूरी हुई चित्रकारी
- राजस्थान और MP की कला का अनोखा संगम
- पेंटिंग्स में सामाजिक संदेश भी शामिल

GWALIOR POLICE TRAINING SCHOOL: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) तिघरा में इन दिनों एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। यहां प्रशिक्षण ले रहे नवआरक्षक अब सिर्फ पुलिसिंग नहीं सीख रहे, बल्कि अपनी कला से पूरे परिसर को रंगीन बना रहे हैं। दीवारों को कैनवास बनाकर ये युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
दक्षिण सूडान: उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हुआ विमान…. 14 यात्रियों की मौत
1020 के बैच में से 25 को मिला मौका
राजस्थान पुलिस से आए 1020 नवआरक्षकों के बैच में से 25 प्रशिक्षुओं को उनके पेंटिंग के शौक के आधार पर चुना गया है। ये चयनित आरक्षक दिन-रात मेहनत कर 350 से ज्यादा दीवारों पर चित्रकारी कर रहे हैं, जिससे PTS परिसर की तस्वीर ही बदलती नजर आ रही है।
SRK को बताया शानदार, आमिर बोले-तीनों खान का साथ आना मुमकिन
50 से ज्यादा दीवारों पर दिखी कला की झलक
अब तक 50 से अधिक दीवारों पर पेंटिंग पूरी हो चुकी है। इन चित्रों में राजस्थान की पारंपरिक लोक कलाओं और मध्यप्रदेश की गोंड कला का सुंदर संगम दिखाई देता है, जो इस पहल को और खास बनाता है। इन चित्रों के जरिए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी दर्शाया जा रहा है। प्रशिक्षु आरक्षकों के अनुसार, यह पहल सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि समाज को संदेश देने का माध्यम भी है।
दक्षिण सूडान: उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हुआ विमान…. 14 यात्रियों की मौत
प्रेरणा और मार्गदर्शन से मिली नई पहचान
इस पहल के पीछे इंस्ट्रक्टर निरीक्षक नीलम तंवर की प्रेरणा और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन अहम रहा है। प्रशिक्षु अजीत ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से पूरी टीम मिलकर इस कार्य को अंजाम दे रही है, जिससे टीमवर्क और रचनात्मकता दोनों को बढ़ावा मिला है।