Chambalkichugli.com

Guna Gang Rape: गुना में नवविवाहिता से गैंगरेप, रिश्तेदार ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

Guna Gang Rape

HIGHLIGHTS :

  • मां से मिलाने के बहाने घर से ले गया रिश्तेदार
  • जंगल में ले जाकर तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप
  • हालत बिगड़ने पर अस्पताल छोड़कर आरोपी फरार
  • पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज
  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

Guna Gang Rape: मध्यप्रदेश। गुना जिले के बमोरी इलाके में 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, 25 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी, तभी उसका दूर का रिश्तेदार उसे अपनी मां से मिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में वह उसे सुनसान जंगल क्षेत्र की ओर ले गया, जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी में गिरावट, शुरुआती कारोबार में दबाव

तीन आरोपियों ने मिलकर किया अपराध

पीड़िता ने बताया कि जंगल में तीनों युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आरोपी उसे शिवपुरी के सरकारी अस्पताल के पास छोड़कर भाग गए। बाद में परिजनों को जानकारी मिली और उसका भाई उसे घर लेकर आया।

COW PROTECTION PROTEST: गौ संरक्षण की मांग तेज, अशोकनगर में गोवंश को ‘राष्ट्रीय माता’ बनाने की मांग

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने भाई को पूरी घटना बताई। इसके बाद बमोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

हॉर्मुज स्ट्रेट से तनाव के बीच पहली बार निकला LNG टैंकर, शिपिंग रूट पर फिर हलचल

पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया और लगातार दबिश दी गई। जिसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *