HIGHLIGHTS :
- ग्वालियर में तापमान में हल्की गिरावट
- उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
- अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम 25.2°C
- 29 अप्रैल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी
- आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी गर्मी

MP HEATWAVE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच फ़िलहाल लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, क्योंकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो पिछले दिनों के मुकाबले करीब 2.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री गिरकर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में कमी के बावजूद लोगों को ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई, क्योंकि उमस ने गर्मी का असर बनाए रखा।
‘जी ले जरा’ पर बड़ा अपडेट: प्रियंका-आलिया-कटरीना के बिना फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर?
मौसम में बदलाव बढ़ी नमी
पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने ग्वालियर में गर्मी को और तीखा बना दिया था। लेकिन अब इन हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने और हवा में नमी बढ़ने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तपिश में कुछ कमी आई। इसके बावजूद नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
सड़कों पर सन्नाटा, लोग घरों में कैद
दोपहर के समय गर्मी और उमस के चलते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। खासकर दोपहर के समय धूप और उमस का असर इतना अधिक था कि बाजारों में भीड़ कम दिखी। शाम के समय भी हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।
Tower Cooler vs Desert Cooler: गर्मी में कौन देगा सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए आपके घर के लिए सही विकल्प
कल फिर हीटवेव का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। साथ ही मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ सकता है और गर्म हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना भी है।