HIGHLIGHTS :
- हाईकोर्ट ने जेसी मिल विवाद में देरी पर लगाई रोक
- 13 मई को अंतिम बहस की तारीख तय
- सभी लंबित आवेदनों पर एक साथ सुनवाई होगी
- 7,844 मजदूरों के दावे अब भी लंबित
- 1997 से चल रहा विवाद, हजारों परिवार प्रभावित
GWALIORB JC MILLS CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहुचर्चित जेसी मिल्स लिमिटेड विवाद में अब समाधान की उम्मीद तेज हो गई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने साफ संकेत दिए हैं कि इस लंबे समय से लंबित मामले को अब और टाला नहीं जाएगा। ग्वालियर हाई कोर्ट की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे मामले के जल्द निपटारे की संभावना बढ़ गई है।
13 मई को होगी अंतिम बहस
कोर्ट ने 13 मई को अंतिम बहस की तारीख तय की है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य याचिका के साथ सभी लंबित अंतरिम आवेदनों पर भी उसी दिन संयुक्त रूप से सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया, लेकिन कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए साफ कर दिया कि अब मामला नहीं टलेगा।
iPhone 15 हुआ सस्ता: 79,900 से सीधे -58 हजार, ऐसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
मजदूरों के दावों पर उठे सवाल
इस बीच मजदूर कांग्रेस ने एक नया आवेदन पेश कर पूर्व में गठित कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि कमेटी ने श्रमिकों के दावों का सही मूल्यांकन नहीं किया और कई मामलों को नजरअंदाज किया गया। फिलहाल करीब 7,844 मजदूरों के दावे लंबित हैं, जिन पर फैसला होना बाकी है।
गुरुवार उपाय: केले के पेड़ में चढ़ाएं ये खास चीज, बदल सकती है किस्मत
1997 से लंबित है मामला
यह मामला साल 1997 से लंबित है और ग्वालियर के औद्योगिक इतिहास का अहम हिस्सा रहा है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद के कारण हजारों मजदूर परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हाईकोर्ट का सख्त रुख इस बात का संकेत है कि अब इस मामले का जल्द ही अंतिम निष्कर्ष निकल सकता है।