Highlights:
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग
- श्योपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
- वैष्णो देवी दर्शन से लौट रहा था परिवार
- ड्राइवर ने कूदकर बचने की कोशिश, बाद में मौत
- CNG के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका
ALWAR CAR FIER: श्योपुर। राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के श्योपुर के एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में पिलर 115/300 के पास चलती अर्टिगा कार में अचानक इंजन से आग की लपटें उठीं और कुछ ही सेकेंड में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। अंदर बैठे लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके।
एक क्लिक की चूक और पैसा गायब-जानिए गलत UPI ट्रांजैक्शन के बाद रिकवरी का पूरा सच
वैष्णो देवी से लौट रहा था पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। सास पार्वती की बीमारी ठीक होने के बाद मन्नत पूरी करने के लिए वे यात्रा पर गए थे। हादसे में पार्वती (55), संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (30) और बेटी साक्षी (9) सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सभी श्योपुर के चैनपुरा गांव के निवासी थे।
यूरोप में बढ़ता जलवायु संकट: रिकॉर्ड गर्मी और हीटवेव का खतरा, WMO ने जारी किया अलर्ट
ड्राइवर ने कूदकर बचने की कोशिश
कार चालक विनोद कुमार मेहरा आग लगते ही खिड़की से कूद गया था, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गया। उसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद जब आग बुझाई गई, तो कार के अंदर सिर्फ जले हुए अवशेष ही मिले।
OnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ नया विकल्प
15 मिनट में बुझी आग
अलवर पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे हादसे की सूचना मिली और 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन में लगे सीएनजी सिस्टम के कारण आग तेजी से भड़की। घटना के बाद प्रशासन ने श्योपुर में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है।