HIGHLIGHTS:
- रुझानों में BJP 165+ सीटों पर आगे
- TMC करीब 80 सीटों पर सिमटी
- BJP मुख्यालय में जश्न और नारेबाजी
- मोदी-शाह को दिया गया श्रेय
- समिक भट्टाचार्य ने आसान जीत का दावा किया

West Bengal Election: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP ने मजबूत बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी 140 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 75 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन रुझानों ने राज्य की सियासत में हलचल बढ़ा दी है और सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
त्यागराज जयंती पर विरासत बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने संगीत संरक्षण पर उठाए बड़े कदम
BJP मुख्यालय में जश्न का माहौल
कोलकाता स्थित BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बता दें कि पार्टी समर्थक नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हाथ में लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। साथ ही सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में भी नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और राहगीरों को भी इसमें शामिल किया।
नेताओं ने दिया जीत का श्रेय
BJP नेताओं ने इस बढ़त का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया । उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर किए गए काम और मजबूत संगठन के कारण पार्टी को यह बढ़त मिलती नजर आ रही है।
‘सपने सच होने वाले हैं’—समिक भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष Sसमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सपने अब सच होने वाले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि BJP राज्य में आसानी से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक BJP की सरकार बनाने का सपना अब पूरा होता दिख रहा है, हालांकि अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है।
WEST BENGAL ELECTION: चुनाव में दिखा ‘झालमुड़ी फैक्टर, झाड़ग्राम में बीजेपी की मजबूत पकड़
बहुमत के आंकड़े से आगे BJP
ताजा रुझानों के अनुसार BJP 165 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस करीब 80 सीटों पर सिमटती नज़र आ रही है। 294 सीटों वाले बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है, जिसे BJP पार करती दिख रही है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।