HIGHLIGHTS:
- 293 सीटों के रुझानों में BJP 174 पर आगे
- TMC 116 सीटों पर, अन्य 3 सीटों पर बढ़त
- Suvendu Adhikari ने BJP सरकार बनने का दावा किया
- मुस्लिम वोट को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान
- फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान
WEST BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल। मतगणना के बीच पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचलें तेज हो गयी है। बता दें कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बीजेपी राज्य में अगली सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं।
शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: बोरवेल गाड़ी ने 3 को कुचला, मां-बेटे की मौत, 10 साल की बच्ची गंभीर
मुस्लिमों ने छोड़ा TMC का हाथ
अधिकारी ने कहा कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस का साथ नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने दवा किया कि बीजेपी बंगाल में अगली सरकार बनाएगी। बीजेपी नेता ने कहा, मैं 9वें या 10वें चरण के बाद आगे बढ़ूंगा और इस सीट पर जीत हासिल करुंगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदू वोट बीजेपी के पक्ष में एकजुट हैं।
सिंगरौली बैंक डकैती का बड़ा खुलासा: बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क उजागर
एक सीट पर 21 मई को वोटिंग
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से फिलहाल 293 सीटों पर मतगणना जारी है। दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान के आदेश के कारण वहां आज गिनती नहीं हो रही है, इसलिए बाकी 293 सीटों के ही नतीजे सामने आएंगे। शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 174 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 116 सीटों पर आगे है। अन्य दलों के खाते में फिलहाल 3 सीटें जाती नजर आ रही हैं।
पार्षद को धमकी मामला: 7 साल पुराने भुगतान विवाद में बंडा नगर परिषद में हंगामा, FIR दर्ज
चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है। इसी वजह से इस सीट का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।