HIGHLIGHTS:
- बंगाल रुझानों का असर वाराणसी तक
- गंगा घाट पर बंगाली महिलाओं का जश्न
- झालमुड़ी खाकर मनाई खुशी
- पीएम मोदी के संदेश को किया दोहराया
- BJP समर्थकों में बढ़ता उत्साह
WEST BENGAL ELECTION CELEBRATION: वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP की बढ़त का असर अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनावी तस्वीर साफ होती जा रही है, पार्टी समर्थकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसका जश्न साफ नजर आया।
Meta पर बड़ा विवाद: स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्ड हुए प्राइवेट वीडियो, केन्या की कंपनी से तोड़ा करार
गंगा घाट पर खास जश्न
वाराणसी के गंगा घाटों पर बंगाली समाज की महिलाओं ने खास अंदाज में जश्न मनाया। सुबह-सुबह घाटों पर पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साह जताया। यह जश्न केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी खास नजर आया।
पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा सियासी दावा, ममता बनर्जी बोलीं-शाम तक पलट जाएगा पूरा रिजल्ट
झालमुड़ी से मनाया जश्न
जहां आमतौर पर बनारस की सुबह कचौड़ी-जलेबी के लिए जानी जाती है, वहीं इस मौके पर महिलाओं ने झालमुड़ी खाकर उत्साह मनाया। उनका कहना था कि जिस तरह नरेंद्र मोदी ने बंगाल में प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर एक संदेश दिया था, उसी परंपरा को उन्होंने भी दोहराया। साथ ही वाराणसी में रहने वाले बंगाली समाज के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
केरल में सत्ता वापसी के बाद कांग्रेस के लिए असली परीक्षा-नेतृत्व चयन बना सबसे बड़ा सवाल
जीत की ओर बढ़ती BJP
जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, BJP की स्थिति मजबूत होती जा रही है। समर्थकों को भरोसा है कि ये रुझान नतीजों में भी बदलेंगे। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न का माहौल अभी से शुरू हो गया है।