Chambalkichugli.com

Morena High Tension Line Child Death: हाईटेंशन का तार गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, 11KV की लाइन से लगा झटका

Morena High Tension Line Child Death

HIGHLIGHTS: 

  • 11 केवी लाइन का तार टूटने से हादसा
  • खेत में खेल रहे 3 साल के बच्चे की मौत
  • परिवार में इकलौता बेटा था मासूम
  • बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
  • पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार

 

Morena High Tension Line Child Death: मध्यप्रदेश। मुरैना के माता बसैया इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 11 KV का हाईटेंशन तर गिरने की वजह से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी। यह घटना 5 मई दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब पिता विजय पाठक बजे अपने बेटे राघव को लेकर खेत की तिबारियों पर गए थे।

GWALIOR SCHOOL SELLING ALCOHOL: स्कूल बना शराब का अड्डा! मुरैना में क्लासरूम से अवैध शराब बिक्री का VIDEO वायरल

खेलते समय बच्चे पर गिरा तार

पिता विजय खेतों में ट्रैक्टर पर अपना काम कर रहे थे और मासूम राघव पास में ही खेल रहा था। इसी दौरान अचानक 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे राघव के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज: बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी, BJP ने शाह-नड्डा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पांच बहनो में एक भाई

सूचना की मने तो हादसे का शिकार हुआ राघव पांच बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था। घर में सबसे छोटा होने की वजह से वह अक्सर अपने पिता के साथ ही रहता था और आज भी उनके साथ ही खेत पर गया था। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सहम गया है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

UAE हमले पर भारत का कड़ा रुख: 3 भारतीय घायल, PM मोदी बोले- नागरिकों पर हमला बर्दाश्त नहीं

PM कराने से किया इंकार

माता बसैया के थानां प्रभारी का कहना है कि तार टूटने से बच्चे की मौत हुई है, जिसके बाद परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों को समझाया। जब पूरी घटना को लेकर बिजली विभाग के एसई सुरेश कुमार को संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *