HIGHLIGHTS:
- स्कूल के अंदर शराब बेचने का वीडियो वायरल
- क्लासरूम में रखी मिली शराब की पेटियां
- मौके पर पीने की भी व्यवस्था
- आबकारी विभाग ने जांच के दिए आदेश
- जिले में अवैध शराब बिक्री पर उठे सवाल
GWALIOR SCHOOL SELLING ALCOHOL: मध्यप्रदेश। मुरैना के जौरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में स्कूल के एक कमरे में शराब की पेटियां रखकर देसी और मसाला शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए, वहां खुलेआम शराब का कारोबार चल रहा था।
वीडियो में साफ दिखी पूरी व्यवस्था
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सम्राट पब्लिक स्कूल का है, जो सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। वीडियो में कमरे के अंदर टेबल-कुर्सी के साथ शराब के खुले पौवे और गिलास रखे दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि यहां सिर्फ बिक्री ही नहीं, बल्कि मौके पर बैठकर शराब पीने की भी व्यवस्था की गई थी।
UAE हमले पर भारत का कड़ा रुख: 3 भारतीय घायल, PM मोदी बोले- नागरिकों पर हमला बर्दाश्त नहीं
आबकारी विभाग हरकत में
वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो के आधार पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इस अवैध शराब का स्रोत क्या है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न, हलकी बारिश से लोगो को मिली राहत
जिले में अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में कई जगहों पर ठेके की तर्ज पर अवैध शराब बेची जा रही है। ऐसे मामलों में अक्सर कार्रवाई का आश्वासन मिलता है, लेकिन ठोस कदम कम ही उठाए जाते हैं। अब इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।